facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार में बड़ी तेजी के बीच PSU शेयरों से बाहर निकलने का है वक्त!

Advertisement

एसऐंडपी बीएसई पीएसयू इंडेक्स इस अवधि में करीब 51 फीसदी उछला है जबकि एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स में इस दौरान 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Last Updated- December 13, 2023 | 10:35 PM IST
PSU Stocks

विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए ज्यादा पूंजीगत खर्च की उम्मीद वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक सार्वजनिक उपक्रम (पीएसई) के शेयरों के लिए वरदान साबित हुआ है। एसऐंडपी बीएसई पीएसयू इंडेक्स इस अवधि में करीब 51 फीसदी उछला है जबकि एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स में इस दौरान 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ऐस इक्विटी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

इक्विनॉमिक्स रिसर्च के प्रबंध निदेशक जी. चोकालिंगम ने कहा, ऐसे पीएसयू शेयरों में बड़ी संख्या स्मॉलकैप की है, जिनमें पिछले कुछ महीनों में खासी तेजी देखने को मिली है। उन्होंने कहा, इस तेजी ने कई मामलों में मूल्यांकन महंगा बना दिया है और उनका सुझाव है कि निवेशकों को यह ध्यान रखते हुए मुनाफावसूली करनी चाहिए।

चोकालिंगम ने कहा, उद्योग का डायनामिक्स भी कुछ मामलों में काम कर रहा है, मसलन तेल जहां कच्चे तेल की कीमतों में उतारचढ़ाव ने शेयरों को ऊपर पहुंचाया। हम हालांकि एक ही ब्रश से पूरे पीएसयू क्षेत्र को नहीं रंग सकते, ऐसे में उन शेयरों में मुनाफावसूली की सलाह है जहां कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। और भी पीएसयू शेयर सामने आ सकते हैं, अगर सरकार चुनिंदा मामलों में रणनीतिक बिक्री का फैसला लेती है।

इस बीच, एक्सचेंजों पर आरईसी, आईटीआई, पावर फाइनैंस कॉरपोरेशन, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और इंडियन रेलवे फाइनैंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) के शेयर वित्त वर्ष 24 में अब तक 255 फीसदी तक चढ़े हैं।

आईडीबीआई कैपिटल के शोध प्रमुख ए के प्रभाकर भी चयनात्मक बने हुए हैं और उनका सुझाव है कि निवेशकों को बिजली क्षेत्र के शेयरों मसलन आरईसी और पीएफसी से निकल जाना चाहिए क्योंकि इनमें काफी तेजी आ चुकी है और मूल्यांकन महंगा है।

पूंजीगत खर्च

जेफरीज के नोट में कहा गया है, वित्त वर्ष 24 के बजट अनुमान में सरकार ने पूंजीगत खर्च में सालाना आधार पर 36 फीसदी की वृद्धि की बात कही थी। इस साल अब तक खर्च की रफ्तार में सालाना आधार पर 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और सड़क व रेलवे का पूंजीगत खर्च सालाना आधार पर 32 फीसदी बढ़ा है।

केंद्र सरकार के अप्रैल-अक्टूबर 2023 के आंकड़े बताते हैं कि कर संग्रह में 4 फीसदी की वृद्धि हुई है जबकि बजट में यह सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़त के साथ 18.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान जताया गया है। प्रत्यक्ष कर का मजबूत प्रदर्शन (इस साल अब तक 24 फीसदी की बढ़त) राजस्व को आगे ले जाने वाला रहा है क्योंकि कंपनियों की आय और वेतन में वृद्धि दो अंकों में टिकी हुई है। विश्लेषकों ने ये बातें कहीं।

जेफरीज के हालिया नोट के मुताबिक, कर राजस्व की रफ्तार स्थिर मानते हुए सरकार के पास वित्त वर्ष की बाकी अवधि में करीब 0.6 से 0.8 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करने की गुंजाइश है।जेफरीज के प्रबंध निदेशक अभिनव सिन्हा ने निशांत पोद्दार के साथ लिखे नोट में कहा है, आम चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में बुनियादी ढांचे वाली परियोजनाएं पूरा करने पर जोर दिया जाएगा, जो साल की बाकी अवधि में खर्च की रफ्तार को आगे ले जाने में मदद करेगा।

लंबी अवधि के लिए

अल्पावधि के मूल्यांकन संबंधी चिंता के बावजूद विश्लेषक आने वाले समय में पीएसयू शेयरों को लेकर तेजी का रुख बनाए हुए हैं और उनका सुझाव है कि अगर उनकी आय अगले कुछ वर्षों में सुधार की राह पर बनी रहती है तो उनमें से कुछ उम्दा प्रदर्शन वाले बन सकते हैं।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement