facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खरीद की रेटिंग के साथ Jefferies ने शुरू की BSE की कवरेज

Advertisement

जेफरीज ने नोट में कहा है, डेरिवेटिव अब एक्सचेंजों के लिए राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत है और मार्केट लीडर एनएसई के मामले में यह करीब 65 फीसदी है।

Last Updated- November 27, 2023 | 10:29 PM IST
Jefferies sees rate cuts in India in 2025; ups HDFC, ICICI Bk target price Jefferies को 2025 में दर कटौती की उम्मीद, HDFC और ICICI बैंक का टारगेट प्राइस बढ़ाया

जेफरीज ने खरीद की रेटिंग के साथ बीएसई की कवरेज शुरू की है और लक्षित कीमत 2,700 रुपये बताई है, जो मौजूदा स्तर से 24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है। शुक्रवार को बीएसई का शेयर 2,180 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले छह महीने में 4 गुना उछल चुका है।

2,700 रुपये के भाव पर देश के एकमात्र सूचीबद्ध एक्सचेंज का मूल्यांकन सितंबर 2025 की उसकी अनुमानित आय के 35 गुने पर होगा। बीएसई की डेरिवेटिव सेगमेंट में कामयाबी उसकी आय की रफ्तार को मजबूत बना सकती है। एक्सचेंज को डिजिटाइजेशन ऑफ इंडियन कैपिटल मार्कट्स के इर्दगिर्द वाली थीम का लाभार्थी माना जा रहा है।

जेफरीज के इक्विटी विश्लेषकों जयंत खरोटे और प्रखर शर्मा ने एक नोट में कहा, भारतीय एक्सचेंजों को बचत के वित्तीय रूप में आने, बढ़ती इक्विटी भागीदारी, इक्विटी में वृद्धि, उत्पाद नवोन्मेष और पूंजी बाजार के अन्य प्लेटफॉर्म के मुकाबले स्थिर आय का फायदा मिल रहा है।

बीएसई अन्य बातों के अलावा डेरिवेटिव सेगमेंट में मजबूती से वित्त वर्ष 24 में अपनी आय में 150 फीसदी की उछाल दर्ज कर सकता है और वित्त वर्ष 24-26 में इसे दोगुनी कर सकता है।

मई 2023 तक बीएसई की डेरिवेटिव सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी करीब-करीब शून्य थी। हालांकि सेंसेक्स और बैंकेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों को दोबारा पेश किए जाने के बाद से एक्सचेंज को करीब 10 फीसदी बाजार हिस्सेदारी पाने और बड़ी प्रतिस्पर्धी एनएसई के एकाधिकार को चुनौती देने में मदद मिली है।

जेफरीज ने नोट में कहा है, डेरिवेटिव अब एक्सचेंजों के लिए राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत है और मार्केट लीडर एनएसई के मामले में यह करीब 65 फीसदी है।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement