facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केदारा कैपिटल 1.7 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में, भारत में अब तक का सबसे बड़ा फंड होगा

Advertisement

कंपनी ने यह योजना ऐसे समय बनाई है जब भारत का शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है।

Last Updated- February 28, 2024 | 11:51 PM IST
Apax Funds buys $450 mn minority stake in travel tech company IBS Software

केदारा कैपिटल करीब 1.7 अरब डॉलर की पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही है जो भारत में जुटाई जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी रकम होगी। इस घटनाक्रम से अवगत दो लोगों का कहना है कि कंपनी ने चीन से दूरी बनाते हुए देश की तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था में दिलचस्पी दिखाई है। केदारा का यह चौथा निवेश होगा और 2021 के पिछले फंडिंग राउंड के मुकाबले 54 प्रतिशत बड़ा होगा।

कंपनी ने यह योजना ऐसे समय बनाई है जब भारत का शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। हालांकि अभी तक कुछ खास भारत-केंद्रित पीई फंड मौजूद हैं लेकिन उनका आकार तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2011 में टेमासेक और जनरल अटलांटिक के पूर्व अ​धिकारियों द्वारा स्थापित केदारा भारत के प्रख्यात फंडों में से एक है।

सूत्रों का कहना है कि नए फंड का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा केदारा के पिछले फंडों के निवेशकों से आएगा और 20 प्रतिशत की रा​शि नए निवेशकों से जुटाई जाएगी, जिनमें अमेरिका की क्लीवलैंड क्लीनिक और यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा शामिल हैं।

केदारा ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देने से इनकार कर दिया है। क्लीवलैंड क्लीनिक और यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा ने भी इस संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया है। सूत्रों का कहना है कि यह फंड बैंकिंग, हेल्थकेयर, कंज्यूमर और सॉफ्टवेयर जैसे क्षेत्रों में निवेश करेगा और छोटे तथा बड़े दोनों तरह के खरीद सौदों की तलाश करेगा।

एक अ​धिकारी के अनुसार निवेशकों ने नए फंड में 2 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश करने की दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन केदारा ने इसे सीमित कर करीब 1.7 अरब डॉलर कर दिया, जिससे कि उसकी निवेश करने की क्षमता पर प्रभाव न पड़े।

आंकड़ों से पता चलता है कि केदारा के पिछले फंडों में कनाडा का ऑन्टेरियो टीचर्स पेंशन प्लान और जर्मन बीमा कंपनी आलियांज, पिचबुक शामिल थे। भारत को निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी का लाभ मिला है, क्योंकि प​श्चिमी कंपनियों ने अमेरिका तथा चीन के बीच आ​र्थिक टकराव को ध्यान में रखते हुए ऊंचे कारोबार के बावजूद चीन से दूरी बनाने पर जोर दिया।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement