facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नई दिल्ली, अहमदाबाद स्टेशनों की मेगा पुनर्विकास की निविदाएं रद्द

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 7:49 AM IST
L&T emerges lowest bidder for New Delhi station revamp

रेलवे बोर्ड ने अत्यधिक राशि की बोली के कारण नई दिल्ली और अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों की मेगा पुनर्विकास की निविदाओं को रद्द कर दिया है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने सितंबर 2022 में नई दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) रेलवे स्टेशनों पर काम के लिए 10,000 करोड़ रुपये मंजूर किए थे लेकिन इन दो रेलवे स्टेशनों के लिए ही न्यूनतम निविदा की राशि जोड़ने पर 14,000 करोड़ रुपये से अधिक आई थी। इन दो स्टेशनों के लिए न्यूनतम निविदा की राशि ही केंद्र के अनुमानित खर्चे से कहीं अधिक थी।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने 10 अप्रैल को बताया था कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) के लिए एलऐंडटी की सबसे कम बोली 8,740 करोड़ रुपये थी। हालांकि सीएसएमटी के लिए आहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स सबसे कम बोली लगाने वाला था। सूत्रों के मुताबिक आहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स ने 2,450 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। यह बोली केंद्र के अनुमान के करीब थी। लिहाजा मुंबई का अनुबंध आहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को दे दिया गया था।

आधारभूत संरचना क्षेत्र की दिग्गज एफकान्स ने अहमदाबाद स्टेशन के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। एफकान्स ने 5,400 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी लेकिन रेलवे इस कंपनी की बोली को लेकर भी सहज स्थिति में नहीं था। इन निविदाओं को रद्द करने से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का प्रयास नाकाम हुआ।

रेल मंत्रालय के अनुसार उसकी कार्य संपन्न कराने वाली एजेंसी रेल लैंड डेवलपमेंट एथॉरिटी (आरएलडीए) निविदा जारी करने की प्रक्रिया फिर शुरू करेगी और नई दिल्ली स्टेशन के लिए नए आवेदन जारी करने से पहले फिर से मंजूरी लेगी। हालांकि इससे प्रक्रिया में कई महीनों का विलंब हो जाएगा।

केंद्र ने कहा था कि प्रमुख रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास सार्वजनिक निजी सहभागिता के तहत किया जाएगा। इसके बाद रेल मंत्रालय ने संसद को बताया था, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को सार्वजनिक निजी सहभागिता (पीपीपी) के हाई ब्रिड बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर मॉडल के तहत विकसित करके के लिए चिह्नित किया गया है।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 7:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement