facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश के होटलों में अब कमरों की किल्लत, लोग तेजी से बुक कर रहे होटल

Advertisement

घरेलू स्तर पर पर्यटन में तेजी से महामारी के चलते बनी मंदी की स्थिति से उबरने में मदद मिली है

Last Updated- October 01, 2023 | 10:54 PM IST
Hotel sector

स्वतंत्रता पूर्व के वर्षों के दौरान और द्वितीय विश्व युद्ध के चलते देखी गई तेजी से पहले एक प्रमुख होटल के कमरे खाली रहने पर ओबरॉय समूह ने इसे बंद करने का इरादा कर लिया था। लेकिन इसके बाद बढ़ी मांग और नकदी (गद्दे के कवर में भरकर लाई हुई) ने इसे होटल क्षेत्र में अपना एक बड़ा साम्राज्य खड़ा करने में मदद की।

कई वर्षों की सुस्ती के बाद पूरे देश भर के होटलों में फिर से लोगों की तादाद बढ़ रही है। दिल्ली में जी20 सम्मेलन के दौरान सितंबर की शुरुआत में शहर के सभी होटलों में अच्छी- खासी बुकिंग की गई थी।

कुछ ऐसा ही रुझान अहमदाबाद में भी देखा गया जब 2023 क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा की गई। महामारी के कारण वित्त वर्ष 2020-21 (वित्त वर्ष 2021) में बुकिंग घटकर 35 प्रतिशत रह गई लेकिन अब होटल कारोबार में बदलाव देखा जा रहा है।

महामारी से पहले तक के पांच वर्षों के दौरान औसत दर 64 प्रतिशत थी। तब से इसमें लगातार सुधार देखा जा रहा है और इस साल बुकिंग की दर अब 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट से पहले के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।

भारतीय लोग होटलों के कमरे की तेजी से बुकिंग कर रहे हैं। जून 2023 को खत्म हुए 12 महीने के दौरान भारत में 84 लाख विदेशी पर्यटक आए। यह जून 2019 को खत्म हुई तुलनात्मक अवधि के 1.07 करोड़ पर्यटकों की तुलना में 21 प्रतिशत कम है। घरेलू पर्यटन में मजबूती बनी हुई है। वर्ष 2022 में भारत आने वाले प्रत्येक विदेशी यात्री पर 200 से अधिक घरेलू पर्यटक थे जबकि यह दर वर्ष 2019 में 74 थी।

घरेलू पर्यटन में तेजी के कारण होटलों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं। दुनिया भर में प्रत्येक 1,000 लोगों पर होटल के कमरे की तादाद 2.2 है। भारत में यह आंकड़ा 0.1 तक सीमित है। वहीं चीन में यह संख्या तीन से अधिक है जबकि यह अमेरिका में और भी अधिक है।

वित्तीय सेवा कंपनी जेफरीज की 13 सितंबर को आई और विश्लेषक प्रतीक कुमार द्वारा लिखी इक्विटी रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, नए होटल तैयार होने में 3-5 साल लग सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रमुख क्षेत्रों में नए होटल बनाने के लिए जमीन की कमी है और महंगाई की वजह से निर्माण सामग्री की लागत और मजदूरी का खर्च भी बढ़ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, सभी कारकों का ध्यान रखते हुए भी नई प्रॉपर्टी को तैयार करने में औसतन 3-5 साल का समय लग सकता है। इस वक्त यह आलम है कि स्थापित होटल पैसे कमा रहे हैं और बाकी लोगों को लंबी कतारों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement