facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi ने की ‘राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड’ के गठन की घोषणा

Advertisement

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन और तेलंगाना में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय खोले जाने की घोषणा की।

Last Updated- October 01, 2023 | 10:56 PM IST
Turmeric price hike

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और कुछ महत्त्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन और राज्य में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय खोले जाने की घोषणा की।

महबूबनगर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि इनसे पूरे क्षेत्र में पर्यटन का विकास होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार ने हल्दी किसानों के लाभ के लिए एक राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड स्थापित करने का फैसला किया है। यह बोर्ड किसानों की मदद करेगा।’

प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही तेलंगाना के मुलुगु जिले में 900 करोड़ रुपये की लागत से एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का नाम समक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय रखा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने नागपुर-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे से संबंधित महत्त्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी, भारतमाला परियोजना के तहत विकसित हैदराबाद-विशाखापत्तनम गलियारे से संबंधित सड़क परियोजना का लोकार्पण किया, प्रमुख तेल और गैस पाइपलाइन परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 10:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement