facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने T+1 सेटलमेंट के लिए कस्टोडियन बैंकों के निवेश नियमों में किया बदलाव

Advertisement

आरबीआई (RBI) ने कहा कि अगर लेनदेन की फंडिंग पहले ही हो गई हो तो इस उपबंध पर जोर नहीं दिया जाएगा।

Last Updated- May 03, 2024 | 11:12 PM IST
RBI

शेयर बाजार में टT+1 रोलिंग सेटलमेंट के कारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कस्टोडियन बैंकों के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन किया है। इसके तहत ये बैंक स्थिर भुगतान प्रतिबद्धता (IPC) जारी कर सकेंगे।

आईपीसी जारी करने वाले कस्टोडियन बैंकों के लिए कारोबारी सत्र के दौरान अधिकतम जोखिम को पूंजी बाजार में निवेश माना जाएगा, जो निपटान की रकम का 30 फीसदी होगा।

जोखिम के लिए 30 फीसदी की सीमा का आकलन टी+1 में इक्विटी की कीमत में 20 फीसदी की गिरावट के अनुमान और कीमतों में और गिरावट के लिहाज से 10 फीसदी के अतिरिक्त मार्जिन के आधार पर किया गया है। इससे पहले जोखिम घटाने के कदम इक्विटी के लिए टी प्लस 2 रोलिंग सेलटमेंट पर आधारित थे।

टी का मतलब ट्रेडिंग डे से है। उन कस्टोडियन बैंकों को ही आईपीसी जारी करने की इजाजत दी गई है जिनका क्लाइंटों के साथ करार हो और इसके तहत उन्हें सेटलमेंट में भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रतिभूति पर अपरिहार्य अधिकार हो।

आरबीआई (RBI) ने कहा कि अगर लेनदेन की फंडिंग पहले ही हो गई हो तो इस उपबंध पर जोर नहीं दिया जाएगा। रुपये वाला फंड ग्राहकों के खाते में उपलब्ध होना जरूरी है और अगर विदेशी मुद्रा सौदा हो तो बैंक के नोस्ट्रो खाते में रकम आईपीसी जारी होने से पहले क्रेडिट होनी चाहिए।

आरबीआई ने कहा कि अगर मार्जिन का भुगतान नकदी में किया गया हो तो कुल निवेश चुकाए गए मार्जिन को घटाकर माना जाएगा। साथ ही जब मार्जिन का भुगतान म्युचुअल फंडों और एफपीआई को स्वीकार्य प्रतिभूतियों में किया गया हो तो कुल निवेश में मार्जिन की रकम घटा दी जाएगी और इसे ही कुल निवेश माना जाएगा।

Advertisement
First Published - May 3, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement