facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच केंद्रीकृत साइबर सुरक्षा प्राधिकरण की सिफारिश

Advertisement

समिति ने बड़ी तकनीकी एवं दूरसंचार कंपनियों सहित थर्ड-पार्टी सेवाएं देने वाली इकाइयों के नियमन का भी सुझाव दिया है।

Last Updated- July 27, 2023 | 10:31 PM IST
Cyber Crime

वित्त पर संसद की स्थायी समिति ने एक केंद्रीकृत एवं सशक्त साइबर सुरक्षा प्राधिकरण (cyber security authority) गठित करने का सुझाव दिया है। समिति ने कहा कि साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर विशेष रूप से वित्तीय सेवा ढांचे के लिए एक संस्था गठित करने की सिफारिश की है।

जयंत सिन्हा इस समिति के अध्यक्ष हैं। समिति की यह सिफारिश औद्योगिक समूहों, कंपनियों एवं बैंकों के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई विस्तृत चर्चा पर आधारित है। इस विषय पर आरबीआई, एनपीसीएल, सर्ट-इन, रेजरपे, फ्लिपकार्ट सहित अन्य इकाइयों से भी उनकी प्रतिक्रिया ली गई थीं।

समिति ने डिजिटल माध्यम से ऋण देने वाली इकाइयों और अन्य वित्तीय मध्यस्थों के लिए एक व्हाइट-लिस्टिंग फ्रेमवर्क (स्वीकार्य ई-मेल एड्रेस, आईपी एड्रेस, डोमेन नेम ऐंड ऐप्लिकेशन) की भी सिफारिश की है।

समिति के अनुसार इस उपाय से अनुचित व्यवहारों को रोकने में मदद मिलेगी और डिजिटल माध्यम वाले उधारी खंड में एक मानक संहिता बहाल करने में आसानी होगी।

समिति के अनुसार व्हाइट-लिस्टिंग फ्रेमवर्क क्रियान्वित करने से डिजिटल लेंडिंग ऐप (डीएलए) पर पैनी नजर रख कर नियमों का अनुपालन कराने एवं पारदर्शिता बहाल करने में मदद मिलेगी। समिति की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘ऐसा करने से बाजार से फर्जी एवं अवैध डीएलए बाहर हो जाएंगे जिससे कर्जधारक ऐसे ऐप के झांसे और अन्य अनुचित गतिविधियों का शिकार होने से बच जाएंगे।’

समिति ने बड़ी तकनीकी एवं दूरसंचार कंपनियों सहित थर्ड-पार्टी सेवाएं देने वाली इकाइयों के नियमन का भी सुझाव दिया है। समिति ने ऐप स्टोर- ऐपल स्टोर और गूगल प्ले स्टोर- को सुरक्षा जांच-पड़ताल के लिए संबंधित अधिकारियों को सभी ऐप से जुड़ी पूरी जानकारियां उपलब्ध कराने की भी सलाह दी है।

समिति ने कहा, ‘जानकारियां इकट्ठी होने के बात नियामकों को गहराई से जांच करने, संभावित सुरक्षा चूक और इनसे निपटने के लिए डिजिटल खंड में उपयुक्त उपाय करने में मदद मिलेगी।’ साइबर हमले की बढ़ती घटनाओं और इन्हें रोकने के तरीके ईजाद करने के लिए वित्त पर इस स्थायी समिति का गठन हुआ था।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement