facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NSE में कारोबारी अवधि बढ़ाने से पहले SEBI करेगा और विमर्श

Advertisement

NSE ने एक विशेष सत्र के लिए डेरिवेटिव बाजार शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रखने के लिए सेबी से अनुमति मांगी है।

Last Updated- October 13, 2023 | 9:49 PM IST
NSE Tick Size

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (Nse) को कारोबार की अवधि बढ़ाने की अनुमति देने से पहले संबद्ध से नए सिरे से परामर्श करेगा।

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि एनएसई को इस संबंध में अंतिम मंजूरी देने से पहले बाजार नियामक जरूरी आवश्यक ढांचे, निगरानी, निपटान और अपरिहार्य जोखिमों की आशंका को दूर करना चाहता है।

एनएसई ने एक विशेष सत्र के लिए डेरिवेटिव बाजार शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रखने के लिए सेबी से अनुमति मांगी है। शुरू में एनएसई इस बढ़ी अवधि में केवल छह सूचकांक डेरिवेटिव में कारोबार की अनुमति देना चाहता है।

मगर कुछ कारोबारी संबंधित शेयरों से मूल्य से जुड़े संकेतों के बिना सूचकांक कारोबार की अनुमति देने पर चिंता जता रहे हैं। इससे पहले एनएसई ने कहा था कि करीब नौ महीनों तक उसने विस्तृत परामर्श किया था और वह ज्यादातर कंपनियों की रजामंदी पाने में भी सफल रहा था।

हालांकि, सेबी का मानना है कि अतिरिक्त अवधि में डेरिवेटिव कारोबार की अनुमति देने से पहले संबंधित पक्षों के साथ व्यापक चर्चा करने जरूरत है।

इस बारे में एक अधिकारी ने कहा, हमें लगता है कि बाजार की अवधि बढ़ाने पर कोई अंतिम निर्णय लेने से पहले हमें और चर्चा करने की जरूरत है। पहले हमें यह देखना होगा कि इसके लिए जरूरी आवश्यक ढांचा मौजूद है या नहीं और सभी संबंधित पक्ष इसे लेकर क्या राय रखते हैं।

एनएसई ने संकेत दिए हैं कि नियामकीय स्तर पर मंजूरी मिल जाने के बाद वह वित्त वर्ष के अंत तक कारोबार की अवधि बढ़ाने की योजना पर अमल शुरू करना चाहती है।

एनएसई ने विदेशी संस्थागत निवेशकों एवं अन्य संबंधित पक्षों को पूरी तरह सहज होने के लिए पर्याप्त समय देने का आश्वासन दिया है मगर परंपरागत ब्रोकरों ने संचालन से जुड़े विषयों जैसे मानव संसाधन, निगरानी, तकनीकी तैयारी और प्रणाली की क्षमता आदि को लेकर चिंता जताई है।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement