facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, Sensex 69,000 के पार; निफ्टी नई ऊंचाई पर

Advertisement

अदाणी एंटरप्राइजेज में 17.4 फीसदी और अदाणी पोर्ट्स में 15 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी में ये दोनों शेयर सबसे ज्यादा चढ़े।

Last Updated- December 05, 2023 | 10:47 PM IST
BSE, Share market today

Stock Market: देसी शेयर बाजार में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी देखी गई और दोनों सूचकांक आज नई ऊंचाई पर पहुंच गए। राज्य विधानसभा चुनावों के अनुकूल नतीजों, बेहतरीन वृहद आर्थिक आंकड़ों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की तेज लिवाली से बाजार में जोश बना
हुआ है।

निवेशकों के जोश के बल पर सेंसेक्स पहली बार आज 69,000 के स्तर को पार कर 431 अंक की बढ़त के साथ 69,296 पर बंद हुआ।

निफ्टी भी 168 अंक चढ़कर 20,855 पर बंद हुआ। अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी पोर्ट्स ऐंड सेज के शेयरों में 15 फीसदी से ज्यादा की तेजी के कारण निफ्टी ने दमदार प्रदर्शन किया।

केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दर में कटौती के अनुमान पर आशंका के बादल छाने और चीन की क्रेडिट संभावना को मूडीज से नकारात्मक रेटिंग मिलने के कारण वैश्विक बाजारों को जूझना पड़ रहा है मगर देसी सूचकांक छलांग भर रहे हैं।

हाल में हुए राज्य विधानसभा चुनावों के नतीजों से निवेशक उत्साहित हैं क्योंकि अगले आम चुनावों के बाद भी केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ही सत्ता बने रहने की संभावना अब बढ़ गई है। पांच राज्यों में चुनाव हुए, जिनमें से तीन में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया।

परिणाम बाजार के अनुमान से बेहतर रहे हैं क्योंकि इन तीनों राज्यों में भाजपा तथा कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई जा रही थी।

सितंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7.6 फीसदी रही है जो भारतीय रिजर्व बैंक के 6.5 फीसदी अनुमान से बेहतर है। नवंबर में विनिर्माण का परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) भी बढ़कर 56 रहा, जो अक्टूबर में 55.5 था। ये सभी बाजार के लिए खुशखबरी रहीं।

बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण भी आज 3 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 346 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसमें 1.92 लाख करोड़ रुपये तो अदाणी समूह की कंपनियों ने ही जोड़ दिए।

माना जा रहा है कि ज्यादातर केंद्रीय बैंकों के लिए ब्याज दर में कटौती चुनौती भरी होगी, जिसकी आशंका में वैश्विक बाजार आज संघर्ष करते दिखे। मूडीज ने चीन के सॉवरिन ऋण की तस्वीर की रेटिंग भी घटाकर ऋणात्मक कर दी, जिससे एशियाई बाजारों में गिरावट आई।

अल्फानीति फिनटेक के सह-संस्थापक यूआर भट्ट ने कहा, ‘एफपीआई और देसी संस्थागत निवेशकों की कल की जोरदार लिवाली का असर आज भी बाजार में दिखा। हां, संस्थागत निवेशकों ने आगे शेयर खरीदना जारी नहीं रखा तो बाजार कुछ बढ़त गंवा सकता है।’

एक्सचेंजों के अंतरिम आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने आज 5,223 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीद की और देसी संस्थागत निवेशकों ने 1,399 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले।

बीएसई पर 2,031 शेयर नुकसान में और 1,731 लाभ में बंद हुए। अदाणी एंटरप्राइजेज में 17.4 फीसदी और अदाणी पोर्ट्स में 15 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी में ये दोनों शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा 4.5 फीसदी तेजी पावरग्रिड में और 3.9 फीसदी तेजी एनटीपीसी में देखी गई।

बीएसई के आधे से ज्यादा क्षेत्रीय सूचकांक नई ऊंचाई पर पहुंच गए। ऊर्जा एवं यूटिलिटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई। ऊर्जा सूचकांक 6.09 फीसदी और यूटिलिटी सूचकांक 6.54 बढ़त में रहे।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement