facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एनपीए का मौजूदा बढ़ा स्तर स्वीकार्य नहीं, इसे घटाकर 3 प्रतिशत पर लाएंगे: एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस

Advertisement

जहां तक एलआईसी एचएफ की बात है, सिर्फ 32 प्रतिशत उधारी बैंकों से है। हम धन जमा कराने वाले एनबीएफसी हैं।

Last Updated- September 25, 2023 | 12:49 AM IST
LIC Housing to increase OTS to recover stressed loans

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस के एमडी और सीईओ त्रिभुवन अधिकारी ने गैर निष्पादित संपत्ति में कमी लाने की रणनीति पर मनोजित साहा से बातचीत की। प्रमुख अंश…

रिजर्व बैंक ने हाल में एनबीएफसी को बैंकों पर निर्भरता घटाने को कहा है। बैंकों से आपने कितना फंड लिया है?

जहां तक एलआईसी एचएफ की बात है, सिर्फ 32 प्रतिशत उधारी बैंकों से है। हम धन जमा कराने वाले एनबीएफसी हैं। हमारा करीब 52-53 प्रतिशत धन गैर परिवर्तनीय डिबेंचर से आया है।

आपके कर्ज देने की रफ्तार आवास ऋण और परियोजनाओं के लिए ऋण दोनों में ही घटी है, इसकी क्या वजह है?

इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2 वजहों से कर्ज कम जारी किया गया है। एलआईसी एचएफ बड़ा संगठनात्मक पुनर्गठन कर रही है। हमने अपने ढांचे को 4 टियर से 5 टियर किया है। इस साल हमने एक नया टियर क्लस्टर ऑफिस पेश किया है, जो बैक ऑफिस और एरिया ऑफिस के बीच है। हमने 50 नए एरिया ऑफिस भी खोले हैं। पुनर्गठन के कारण बड़ी संख्या में मानव संसाधन में फेरबदल हुआ। अगर लोग एक जगह से दूसरी जगह भेजे जाते हैं तो वहां व्यवस्थित होने में वक्त लगता है। हम व्यापक तकनीकी उन्नयन भी कर रहे हैं। इसकी वजह से कुछ समस्या आई। उम्मीद कर रहे हैं कि दूसरी तिमाही से कोई व्यवधान नहीं होगा।

चालू वित्त वर्ष में कर्ज देने को लेकर क्या अनुमान है?

हमारे दिशानिर्देश में 12-15 प्रतिशत वृद्धि है और हम इस पर कायम हैं।

आपका एनपीए बढ़ा हुआ है, इसे कम करने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं?

30 जून को हमारा सकल एनपीए अनुपात 4.98 प्रतिशत था। जैसा मैंने कहा कि नई तकनीकी प्लेटफॉर्म तैयार हो रहा है, जिसकी वजह से कुछ व्यवधान आया। अब सब कुछ दुरुस्त हो गया है। हम सकल एनपीए के आंकड़े से चिंतित हैं और 4.98 प्रतिशत स्वीकार्य स्तर नहीं है। आदर्श रूप में यह 2.7 प्रतिशत या 3 प्रतिशत होना चाहिए।

यह सही है कि हम एकमुश्त समाधान को लेकर आक्रामक नहीं हैं। हमने एआरसी को बिक्री की संभावना भी नहीं तलाशी। अब हम एकमुश्त समाधान पर ध्यान दे हे हैं। एनपीए के लिए विशेष वसूली अभियान भी चला रहे हैं। तीसरी तिमाही तक हम 3 प्रतिशत के करीब होंगे।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 12:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement