facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार की अर्जी में स्पेक्ट्रम नीलामी के फैसले को बदलने की मांग नहीं : सूत्र

Advertisement

2G Spectrum allocation: सरकार ने पिछले साल 12 दिसंबर को सर्वोच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी। अर्जी पर शुक्रवार या अगले सप्ताह की शुरुआत में सुनवाई की जा सकती है।

Last Updated- April 24, 2024 | 10:29 PM IST
Next spectrum auction to be held in February, reserve price to remain same

सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय से 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन (2G Spectrum allocation) के संबंध में उसके साल 2012 के फैसले में संशोधन करने के लिए नहीं कहा है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इसकी अर्जी में प्रशासनिक तौर पर स्पेक्ट्रम आवंटन की अनुमति भी नहीं मांगी गई है। सूत्रों ने कहा कि मोबाइल सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी जारी रहेगी और दूरसंचार विधेयक में वर्णित विशेष क्षेत्रों के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन प्रशासनिक रूप से किया जाएगा।

सरकार ने पिछले साल 12 दिसंबर को सर्वोच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी। अर्जी पर शुक्रवार या अगले सप्ताह की शुरुआत में सुनवाई की जा सकती है।

एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र ने कहा ‘पूर्ण पारदर्शिता के आलोक में इस बात के मद्देनजर कि दूरसंचार क्षेत्र में मुकदमेबाजी (इस मुद्दे पर) का इतिहास रहा है, हमने विधेयक पेश करने से पहले सर्वोच्च न्यायालय में विविधतापूर्ण अर्जी दायर की थी, जिसमें बताया गया था कि हम इसे पेश करने से पहले क्या करना चाहते हैं। यह दूरसंचार विधेयक 18 दिसंबर को लोकसभा में पेश किया गया था। यह अर्जी केवल स्पष्टीकरण के लिए थी। यह अदालत से कोई अनुमति लेने के लिए नहीं थी।’

फरवरी 2012 में सर्वोच्च न्यायालय ने माना कि दूरसंचार स्पेक्ट्रम जैसे दुर्लभ सार्वजनिक संसाधनों के आवंटन के लिए नीलामी पसंदीदा तरीका है। मूल याचिकाकर्ता सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन के नाम पर इसे ‘सीपीआईएल फैसला’ के रूप में जाना जाता है।

इसमें अदालत ने स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ पद्धति की आलोचना की। इसने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार द्वारा आवंटित 2जी स्पेक्ट्रम को रद्द कर दिया था।

केंद्र ने अपनी नवीनतम अर्जी में सर्वोच्च न्यायालय को बताया है कि इसके बाद से सरकार कुछ मामलों में प्रशासनिक रूप से स्पेक्ट्रम जारी कर रही है, जहां नीलामी तकनीकी या आर्थिक रूप से पसंदीदा या बेहतरीन तरीका न हो।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement