facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में कम होगा नौकरियों में बदलाव

Advertisement
Last Updated- May 01, 2023 | 8:51 AM IST
Economic Survey 2024: To make India developed by 2047, industry will have to focus on generating employment Economic Survey 2024: 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए उद्योग जगत को रोजगार पैदा करने पर देना होगा जोर

नौकरियों और कौशल के भविष्य के मद्देनजर तैयार की गई रिपोर्ट ‘फ्यूचर आफ जॉब्स’ में कहा गया है कि भारत के श्रम बाजार में नौकरियों में बदलाव 22 प्रतिशत रहेगा, जबकि वैश्विक औसत 23 प्रतिशत रहने की संभावना है।
श्रम बाजार के बदलाव में नौकरियों संबंधी कुल गतिविधियां शामिल हैं, जिसमें मौजूदा रोजगार के अनुपात में नई नौकरियों का सृजन और पुराने पदों को खत्म किया जाना शामिल है। इसमें ऐसे मामले शामिल नहीं होते हैं, जहां नए कर्मचारी किसी पुराने की जगह रखे जाते हैं। यह रिपोर्ट इंटरनैशनल एडवोकेसी ग्रुप ने तैयार की है, जिसमें विश्व की 45 अर्थव्यवस्थाओं के 27 औद्योगिक क्लस्टर से जुड़ी 800 कंपनियां शामिल हुईं।
भारत के श्रम बाजार में तकनीक से संचालित क्षेत्रों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (38 प्रतिशत), डेटा एनॉलिसिस ऐंड साइंटिस्ट्स (33 प्रतिशत) और डेटा एंट्री क्लर्क्स (32 प्रतिशत) में रोजगार में बदवाल की संभावना ज्यादा है।
वहीं दूसरी तरफ श्रम आधारित क्षेत्रों जैसे अकाउंटेंट्स और ऑडिटर्स (5 प्रतिशत), ऑपरेशंस मैनेजर्स (14 प्रतिशत) और फैक्टरी कर्मचारी (18 प्रतिशत) में बदलाव की संभावना कम है।
वैश्विक रूप से देखें तो रोजगार सृजन में आपूर्ति श्रृंखला, परिवहन, मीडिया, मनोरंजन और खेल में 6.9 करोड़ नई नौकरियों का सृजन होगा और 8.3 करोड़ नौकरियां कम होंगी जिससे नौकरियों की संख्या में 1.4 करोड़ की कमी आएगी, जो मौजूदा रोजगार का 2 प्रतिशत है।
ऑटोमेशन को लेकर 3 साल पहले की तुलना में कोई बदलाव नहीं देखा गया है, जब यह रिपोर्ट आखिरी बार प्रकाशित हुई थी।
इसमें कहा गया है, ‘इस समय करीब एक तिहाई कार्य (34 प्रतिशत)ऑटोमेटेड है, जो 2020 के आंकड़ों से महज 1 प्रतिशत ऊपर है। सर्वे में शामिल कंपनियों ने आगे ऑटोमेशन को लेकर अपनी उम्मीदें घटाई हैं। 2020 में जहां कंपनियों ने उम्मीद जताई थी कि 2025 तक 47 प्रतिशत काम का ऑटोमेशन होगा, वहीं अब 2027 तक 42 प्रतिशत ऑटोमेशन की उम्मीद जताई गई है।’

Advertisement
First Published - May 1, 2023 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement