facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Torrent Pharma के प्रवर्तकों को खुली पेशकश से मिली छूट

Advertisement

अभी टॉरेंट इन्वेस्टमेंट्स के पास टॉरेंट फार्मा की 71 फीसदी से ज्यादा और टॉरेंट पावर की करीब 53 फीसदी हिस्सेदारी है।

Last Updated- October 17, 2023 | 10:45 PM IST
Torrent Pharma stock

बाजार नियामक सेबी (Sebi) ने टॉरंट फार्मा और टॉरेंट पावर (Torrent Pharma) के प्रवर्तकों को खुली पेशकश से छूट दी है। अभी टॉरेंट इन्वेस्टमेंट्स के पास टॉरेंट फार्मा की 71 फीसदी से ज्यादा और टॉरेंट पावर की करीब 53 फीसदी हिस्सेदारी है।

प्रवर्तक समूह के चार फैमिली ट्रस्टों ने पारिवारिक शेयरधारिता व उत्तराधिकार की योजना को पटरी पर लाने के लिए यह हिस्सेदारी अधिग्रहीत करने का प्रस्ताव रखा है।

प्रस्तावित अधिग्रहण के बाद फैमिली ट्रस्टों का टॉरेंट फार्मा व टॉरंट पावर पर अप्रत्यक्ष नियंत्रण रहेगा। छूट प्रदान करते हुए बाजार नियामक ने पाया कि इस अधिग्रहण से न तो नियंत्रण या प्रबंधन में बदलाव होगा और न ही प्रवर्तक की हिस्सेदारी में फेरबदल होगा। कंपनी ने कहा था कि इस ढांचे से पारदर्शिता में किसी तरह की कमी नहीं आएगी और निवेशकों के हितों पर भी असर नहीं पड़ेगा।

सेलो वर्ल्ड, ईएसएएफ और एएसके ऑटोमोटिव के आईपीओ को मंजूरी

बाजार नियामक सेबी ने सेलो वर्ल्ड, ईएसएएफ स्मॉल फाइनैंस बैंक और एएसके ऑटोमोटिव के IPO को मंजूरी दे दी है। बाजार नियामक सेबी ने तीनों कंपनियों की तरफ से जमा कराए गए पेशकश दस्तावेज पर फाइनल ऑब्जर्वेशन 9 अक्टूबर को जारी किया। सेलो वर्ल्ड की योजना ओएफएस के जरिये 1,750 करोड़ रुपये जुटाने की है, जहां प्रवर्तक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

उधर, ईएसएएफ स्मॉल फाइनैंस बैंक ने नए शेयर जारी कर 629 करोड़ रुपये जुटाने के लिए दोबारा पेशकश दस्तावेज जमा कराए थे। इससे पहले कंपनी ने जुलाई 2021 में आईपीओ दस्तावेज जमा कराए थे। एएसके ऑटोमोटिव के प्रवर्तक भी ओएफएस के जरिये करीब 3 करोड़ शेयर बेचेंगे।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement