आज का अखबार

तमिलनाडु में बनेगी अशोक लीलैंड की बैटरी पैक इकाई

परियोजना में 400 से 500 करोड़ रुपये का निवेश होगा और यह सितंबर 2025 में किए गए पहले के समझौते के अनुसार हिंदुजा ग्रुप के निवेश का हिस्सा है।

Published by
बीएस संवाददाता   
Last Updated- March 12, 2026 | 8:52 AM IST

हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख भारतीय कंपनी और वाणिज्यिक वाहनों की अग्रणी विनिर्माता अशोक लीलैंड ने आज चेन्नई के पास पिल्लईपक्कम में बैटरी पैक बनाने की नई इकाई के शिलान्यास का ऐलान किया। इससे देश के इलेक्ट्रिक परिवहन के तंत्र को आगे बढ़ाने की उसकी प्रतिबद्धता मजबूत हुई है।

परियोजना में 400 से 500 करोड़ रुपये का निवेश होगा और यह सितंबर 2025 में किए गए पहले के समझौते के अनुसार हिंदुजा ग्रुप के निवेश का हिस्सा है। बैटरी पैक की नई परियोजना काफी हद तक तमिलनाडु की इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2023, ट्रांसफॉर्मेटिव मोबिलिटी और बैटरी भंडारण के राष्ट्रीय मिशन तथा साल 2070 तक शून्य कार्बन के भारत के लक्ष्य के अनुरूप है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आधार पट्टिका का अनावरण किया। तमिलनाडु सरकार में उद्योग, निवेश प्रोत्साहन और वाणिज्यि मंत्री टीआरबी राजा, ‘गाइडेंस तमिलनाडु’ के प्रमुख अधिकारी और तमिलनाडु के राज्य उद्योग संवर्धन निगम के प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर अशोक लीलैंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी शेनू अग्रवाल और कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

First Published : March 12, 2026 | 8:52 AM IST