facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने मसाला कंपनियों को दी सुधार की हिदायत

Advertisement

दो सरकारी अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए भारतीय मसाला बोर्ड ने दोनों कंपनियों के सभी मसालों के नमूनों का परीक्षण शुरू कर दिया है।

Last Updated- May 21, 2024 | 12:04 AM IST
स्पाइस बोर्ड ऑफ इंडिया का आदेश, कहा- MDH और Everest शेयर करे क्वालिटी चेक डिटेल्स, Spice Board of India tells Everest, MDH to give details of quality checks

एमडीएच (MDH) और एवरेस्ट (Everest) के मसालों पर विदेश में विवाद उठने के कुछ हफ्तों बाद सरकार ने दोनों कंपनियों को पत्र लिखकर सुधार के उपाय करने की हिदायत दी है। सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में इन कंपनियों के मसालों में कीटनाशक ‘एथिलीन ऑक्साइड’ की मात्रा स्वीकार्य सीमा से अधिक बताई गई थी और उन्हें वापस भेज दिया गया था।

दो सरकारी अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए भारतीय मसाला बोर्ड ने दोनों कंपनियों के सभी मसालों के नमूनों का परीक्षण शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों कंपनियों के कारखानों का मुआयना भी किया जा रहा है ताकि पक्का हो जाए कि मसालों का उत्पादन एवं निर्यात निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहा है। कंपनियों से यह भी पूछा गया है कि मसाले वापस क्यों मंगाने पड़े।

इस बारे में जानकारी के लिए एमडीएच और एवरेस्ट स्पाइसेज को ई-मेल भेजे गए। लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया।

मुआयने में देखा जा रहा है कि कंपनी ने एथिलीन ऑक्साइड के अवशेष की अधिकतम सीमा का पालन किया या नहीं। यह भी देखा जा रहा है कि निर्यात वाले मसालों का भंडारण, ढुलाई और परीक्षण किस तरह किया जा रहा है।

एक अ​धिकारी ने कहा, ‘हमने दोनों कंपनियों के नमूने जांच लिए हैं। हम कंपनियों के साथ ​काम कर रहे हैं और उन्हें सुधार के कदम उठाने को कहा है। हमने जांच के लिए नमूने लेने के साथ ही कंपनियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए हैं। साथ ही हम उनके साथ मिलकर सभी नियमों का पालन सुनिश्चित कर रहे हैं।’

एथिलीन ऑक्साइड का उपयोग खाद्य उद्योग में अक्सर बैक्टीरिया, खमीर एवं फफूंद को कम करने के लिए किया जाता है। लेकिन खाद्य पदार्थों में इसकी मात्रा की स्वीकार्य सीमा हर देश में अलग-अलग है। उदाहरण के लिए यूरोपीय संघ में 1 किलोग्राम खाद्य पदार्थ में अधिकतम 0.02 से 0.1 मिलीग्राम एथिलीन ऑक्साइड रह सकता है। मगर अमेरिका और कनाडा में यह सीमा 7 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम है।

हॉन्ग कॉन्ग में खाद्य पदार्थों में एथिलीन ऑक्साइड का इस्तेमाल प्रतिबंधित है मगर भारत में इसके लिए कोई खास सीमा तय नहीं की गई है। पता चला है कि ये
मसाले उन देशों के लिए थे, जहां एथिलीन ऑक्साइड का उपयोग स्वीकार्य है। मगर गलती से वह खेप हॉन्ग कॉन्ग भेज दी गई थी। एक अ​धिकारी ने बताया कि खाद्य वस्तुओं में एथिलीन ऑक्साइड के इस्तेमाल के मामले में कंपनियों के साथ तीन दौर की बातचीत हो चुकी है।

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement