facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PhonePe Q2 Results: फोनपे के घाटे में आई कमी, रेवेन्यू में 85.5% का जोरदार इजाफा

Advertisement

फोनपे का खर्च वित्त वर्ष 23 के 5,907 करोड़ रुपये के मुकाबले सालाना आधार पर 31.3 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 7,756 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- October 21, 2024 | 9:14 PM IST
PhonePe rolls out UPI Circle feature now make digital payments even without a bank account

PhonePe Q2 Results: फिनटेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फोनपे ने वित्त वर्ष 2024 में अपना घाटा कम करके 1,996 करोड़ रुपये कर लिया है। यह वित्त वर्ष 23 में दर्ज 2,792 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में काफी कम है। बेंगलूरु की इस कंपनी के परिचालन राजस्व में सालाना आधार पर 1.7 गुना इजाफा हुआ है।

वित्त वर्ष 24 में कंपनी ने परिचालन से 5,725 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया जो वित्त वर्ष 23 में अर्जित 3,085 करोड़ रुपये की तुलना में 85.5 प्रतिशत अधिक है। इस राजस्व में करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी सरकार से डिजिटल भुगतान सब्सिडी की रही।

कंपनी ने वित्त वर्ष 24 की अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा, ‘केंद्र सरकार डिजिटल भुगतान क्षेत्र को समर्थन देने के लिए बैंकों और डिजिटल भुगतान कंपनियों को यह सब्सिडी देती है। इस सब्सिडी का हमारे राजस्व में करीब 10 प्रतिशत का हिस्सा रहता है।’

कंपनी ने साल 2019 और 2024 के बीच अपने कैशबैक और प्रोत्साहनों में भारी कमी की है। वित्त वर्ष 2019 में उसने प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए रिवार्ड के रूप में 950 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निर्धारित की थी। वित्त वर्ष 24 में यह राशि घटकर 15 करोड़ रुपये से कुछ ही अधिक रह गई।

फोनपे का खर्च वित्त वर्ष 23 के 5,907 करोड़ रुपये के मुकाबले सालाना आधार पर 31.3 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 7,756 करोड़ रुपये हो गया। अकेले भुगतान प्रक्रिया शुल्क ही इसके कुल खर्च का करीब 15 प्रतिशत रहा और इसे 1,166 करोड़ रुपये आंका गया। इन बातों को देखते हुए ये खर्च वित्त वर्ष 23 में कुल खर्च का लगभग 11.3 प्रतिशत था।

वित्त वर्ष 23 के 667 रुपये की तुलना में ये खर्च लगभग दोगुने हो गए। फोनपे देश की रियल-टाइम भुगतान प्रणाली – यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है।

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 9:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement