आज का अखबार

यात्री वाहन बिक्री में पंजाब आगे, दोपहिया बिक्री में गुजरात शीर्ष पर

SIAM के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2026 में पंजाब यात्री वाहन बिक्री में सबसे आगे रहा, जबकि दोपहिया बिक्री वृद्धि में गुजरात शीर्ष पर रहा।

Published by
दीपक पटेल   
Last Updated- May 21, 2026 | 10:15 AM IST

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में वित्त वर्ष 2026 में यात्री वाहनों की बिक्री में वित्त वर्ष 2025 की तुलना में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई। वित्त वर्ष 2026 में पंजाब में लगभग 181,750 वाहन बेची गईं, जो पिछले साल के मुकाबले 16.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। दोपहिया वाहन सेगमेंट में, वित्त वर्ष 2026 में बिक्री की मात्रा में बढ़ोतरी के मामले में गुजरात पहले स्थान पर रहा।

First Published : May 21, 2026 | 10:15 AM IST