facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आयुध निर्माण पर बड़ा निवेश करेगी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर

Advertisement

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक जय आर्मामेंट्स और रिलायंस डिफेंस के पास हथियार और गोला बारूद बनाने के लिए भारत सरकार से लाइसेंस मिला हुआ है।

Last Updated- October 22, 2024 | 9:23 PM IST
Reliance Infra's plan to raise Rs 6,000 crore gets shareholders' approval Reliance Infra की 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को शेयरधारकों की मंजूरी मिली

अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्फोटक, गोला बारूद और छोटे हथियार के विनिर्माण के लिए सबसे बड़ा एकीकृत कारखाना लगाने की योजना बना रही है। इसे महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से बनाया जाएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसे धीरूभाई अंबानी डिफेंस सिटी (डीएडीसी) विकसित करने के लिए वाटड औद्योगिक क्षेत्र में 1,000 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।

बयान में कहा गया है कि नई निर्यातोन्मुखी परियोजना निजी क्षेत्र की किसी कंपनी की तरफ से भारत में सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड डिफेंस पहल होगी। इसके अलावा अपनी सहायक इकाइयों के जरिये रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने 1,000 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों का निर्यात किया है।

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक जय आर्मामेंट्स और रिलायंस डिफेंस के पास हथियार और गोला बारूद बनाने के लिए भारत सरकार से लाइसेंस मिला हुआ है। प्रस्तावित परियोजना में छह अग्रणी वैश्विक रक्षा कंपनियों के साथ संभावित संयुक्त उद्यम का अनुमान लगाया गया है। कंपनी ने हालांकि कंपनियों के नामों का खुलासा नहीं किया।

गोला-बारूद रेंज में छोटे, मझोले और बड़ी क्षमता वाली युद्ध सामग्री के साथ-साथ टर्मिनली गाइडेड युद्ध सामग्री (टीजीएम) शामिल होगी। छोटे हथियारों का पोर्टफोलियो नागरिक और सैन्य दोनों के इस्तेमाल की जरूरतों पूरा करते हुए निर्यात बाजारों पर ध्यान देगा।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 9:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement