सरकार ने मांगा 41,455 करोड़ रुपये का अतिरिक्त धन, उर्वरक व पेट्रोलियम सब्सिडी सबसे बड़ी वजह
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष 2026 में 41,455 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय के लिए संसद से मंजूरी मांगी है। इसमें 28,000 करोड़ रुपये उर्वरक और पेट्रोलियम सब्सिडी के लिए है। लोकसभा में अनुदान के लिए पेश पहली पूरक मांग में 1.32 करोड़ रुपये सकल अतिरिक्त व्यय की मांग रखी गई […]
FY26 में GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ा, अर्थशास्त्री बोले: इस वित्त वर्ष 7.5% से अधिक की रफ्तार संभव
वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 8 प्रतिशत रहने के बाद, अधिकांश अर्थशास्त्रियों ने अब वित्त वर्ष 2026 के पूरे वर्ष के वृद्धि अनुमानों को बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत या उससे अधिक कर दिया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने […]
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की जीडीपी में जबरदस्त उछाल, दूसरी तिमाही में 8.2% की वृद्धि
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था छह तिमाही में सबसे ज्यादा 8.2 फीसदी बढ़ी जो आधिकारिक और निजी दोनों अनुमान से काफी अधिक है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों से पता चला कि कम आधार और सॉफ्ट डिफ्लेटर ने सकल […]
1 अप्रैल से पहले चारों नए श्रम कोड के नियम बन जाएंगे: श्रम सचिव
केंद्र सरकार चारों श्रम संहिताओं (Labour Codes) के नियमों को 1 अप्रैल 2026 से पहले अधिसूचित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। श्रम सचिव वंदना गुरनानी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि राज्यों को भी इसी समयसीमा का पालन करने की सलाह दी गई है, ताकि नए नियम अगले वित्त वर्ष […]
सेबी बड़े सुधारों की तैयारी में: ब्रोकर और म्युचुअल फंड नियमों में बदलाव संभव, नकदी खंड में कारोबार बढ़ाने पर जोर
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ब्रोकरों और म्युचुअल फंडों को नियंत्रित करने वाले नियमों में पूरी तरह बदलाव करने पर विचार कर रहा है। ये नियम 1990 के दशक में बनाए गए थे। 17 दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया जा सकता है। सेबी म्युचुअल फंडों के लिए […]
Petroleum Exports: नीदरलैंड और फ्रांस ने घटाया आयात, भारत ने नए बाजारों में बनाई पकड़
India Petroleum Exports: भारत के पेट्रोलियम उत्पादों के पारंपरिक खरीदारों जैसे नीदरलैंड, फ्रांस, इंडोनेशिया ने अपने आयात में कटौती शुरू कर दी है। वहीं भारत ने अपने निर्यात में विविधीकरण करते हुए अब जॉर्डन, हॉन्गकॉन्ग और स्पेन जैसे नए देशों में अपना रिफाइंड पेट्रोलियम भेजना शुरू कर दिया है। इस साल जनवरी में डॉनल्ड ट्रंप […]
Gems and Jewellery Exports: रत्न-आभूषण निर्यात को ट्रंप टैरिफ से चपत, एक्सपोर्ट 76.7% घटा
अमेरिका द्वारा भारत के ज्यादातर निर्यात पर 50 फीसदी का उच्च शुल्क लगाए जाने की वजह से सितंबर महीने में अमेरिका भेजे जाने वाले रत्न और आभूषणों के निर्यात पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। वाणिज्य विभाग द्वारा जारी अलग-अलग आंकड़ों के अनुसार सितंबर में अमेरिका को मोती, कीमती और अर्ध-कीमती रत्नों का निर्यात 76.7 […]
8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी, 18 महीने में देगा सिफारिश; 50 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ
सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग से संबंधित नियम एवं शर्तों को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया और सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को आयोग की कमान सौंपी गई है। देसाई वर्तमान में भारतीय प्रेस […]
Trump Tariffs: टैरिफ कम करने में हिचक रहा अमेरिका, भारत का प्रस्ताव नहीं आ रहा पसंद
अमेरिका, भारत को प्रस्तावित व्यापार समझौते के तहत मौजूदा 25 फीसदी ‘जवाबी शुल्क’ को कम करके पाकिस्तान (19 फीसदी), बांग्लादेश (20 फीसदी) और इंडोनेशिया (19 फीसदी) जैसे पड़ोसी एशियाई अर्थव्यवस्थाओं पर लागू स्तरों से नीचे लाने के लिए तैयार नहीं दिख रहा है। भारत ने अपने बाजार में अमेरिकी उत्पादों की पहुंच के लिए जो […]
अमेरिकी शुल्क का वस्त्र एवं परिधान निर्यात पर व्यापक असर, मोती और कीमती रत्नों का एक्सपोर्ट 54.2% घटा
अमेरिका में भारत के निर्यात पर 7 अगस्त से 25 फीसदी शुल्क लागू होने से रत्न एवं आभूषण, वस्त्र, समुद्री उत्पाद जैसे श्रम-उन्मुख क्षेत्रों का निर्यात सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। वाणिज्य विभाग द्वारा जारी अलग-अलग आंकड़ों से इसका पता चलता है। अगस्त में मोती और कीमती रत्नों का निर्यात 54.2 फीसदी घटा है, वहीं […]








