facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की जीडीपी में जबरदस्त उछाल, दूसरी तिमाही में 8.2% की वृद्धि

Advertisement

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र 9.1 फीसदी बढ़ा और अमेरिकी शुल्क के बावजूद वृद्धि को रफ्तार देने में सफल रहा

Last Updated- November 28, 2025 | 11:01 PM IST
GDP

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में वै​श्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था छह तिमाही में सबसे ज्यादा 8.2 फीसदी बढ़ी जो आधिकारिक और निजी दोनों अनुमान से काफी अधिक है।

सां​ख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों से पता चला कि कम आधार और सॉफ्ट डिफ्लेटर ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को ऊपर उठाया मगर असली उछाल विनिर्माण क्षेत्र के दम पर आई। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र 9.1 फीसदी बढ़ा और अमेरिकी शुल्क के बावजूद वृद्धि को रफ्तार देने में सफल रहा।

निजी क्षेत्र के ज्यादातर अर्थशास्त्रियों ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में वृद्धि दर 7 से 7.5 फीसदी के बीच रहने का अनुमान लगाया था जबकि भारतीय रिजर्व बैंक ने 7 फीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया था। जुलाई-सितंबर तिमाही में नॉमिनल जीडीपी 8.7 फीसदी बढ़ी जबकि वित्त मंत्रलय ने पूरे वित्त वर्ष के लिए 10.1 फीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया है।

वास्तविक और नॉमिनल जीडीपी वृद्धि के बीच अंतर वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही के बाद सबसे कम रह गया है। पूरे वित्त वर्ष में नॉमिनल जीडीपी वृद्धि में गिरावट से कर संग्रह का लक्ष्य पूरा करना कठिन हो सकता है और केंद्र के लिए राजकोषीय घाटे को जीडीपी के 4.4 फीसदी तक सीमित करना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 8 फीसदी रही है और पहली तिमाही में यह 7.8 फीसदी की दर से बढ़ा था। इसने अर्थशास्त्रियों को पूरे वित्त वर्ष के लिए अपने अनुमान को संशोधित करने के लिए मजबूर कर दिया है। क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी ने कहा कि तीसरी तिमाही में भी वृद्धि की रफ्तार बनी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘माल एवं सेवा कर, आयकर और ब्याज दर में कटौती से निजी खपत को बढ़ावा मिल रहा है। हालांकि सरकार का व्यय ​स्थिर बना रहेगा मगर निजी निवेश में तेजी आने के संकेत हैं। हमने वित्त वर्ष 2026 के लिए वृद्धि दर का अनुमान पहले के 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है।’

सितंबर तिमाही में सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर 9.2 फीसदी रही। कृषि क्षेत्र में 3.5 फीसदी की मजबूत वृद्धि देखी गई मगर यह पहली तिमाही के 3.7 फीसदी से थोड़ा कम रही। केयरऐज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने कहा कि दूसरी तिमाही के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे हैं, इसके बावजूद रिजर्व बैंक आगामी मौद्रिक समीक्षा में दर कटौती कर सकता है।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement