आईपीओ निवेशकों के लिए मिलाजुला साल
आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के निवेशकों के लिए वित्त वर्ष 2021-22 मिले-जुले रिटर्न वाला साल रहा। साल के दौरान सूचीबद्ध होने वाली 52 कंपनियों में से आधी ही निफ्टी को मात देने वाला रिटर्न सृजित करने में कामयाब रही। कुल 52 सूचीबद्ध कंपनियों में से 19 के शेयर अभी अपने-अपने आईपीओ भाव से नीचे कारोबार […]
‘अगली तिमाही में दिखेगा लागत का असर’
बीएस बातचीत यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से इस्पात कंपनियों के लिए कच्चे माल की लागत बढ़ गई है। जेएसडब्ल्यू स्टील के संयुक्त प्रबंध निदेशक और समूह के मुख्य वित्त अधिकारी शेषगिरि राव ने ईशिता आयान दत्त को बताया कि यह बात अस्थायी हो सकती है, क्योंकि मांग-आपूर्ति में सक्रियता बनी हुई है। […]
क्या पारित किया जा सकता है अंतरिम आदेश : अदालत
सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पूछा कि क्या वह एमेजॉन की उस याचिका के संबंध में कोई अंतरिम आदेश दे सकता है कि ‘बिग बाजार दुकानों’ समेत फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) की परिसंपत्तियों को तब तक अलग न किया जाए, जब तक कि मध्यस्थता न्यायाधिकरण द्वारा रिलायंस रिटेल के साथ उसके विलय पर विवाद का […]
कैलरॉक जालान कंसोर्टियम को मिला बैंकों का सहयोग
बैंकों ने कैलरॉक जालान कंसोर्टियम की उस याचिका का समर्थन किया है, जिसमें कंसोर्टियम ने जेट एयरवेज को दोबारा पटरी पर लाने के लिए जरूरी काम निपटाने की खातिर दो महीने का समय मांगा था। बैंकों ने हालांकि शर्त के साथ अपना समर्थन दिया है। एनसीएलटी इस मामले पर सोमवार को दोबारा सुनवाई करेगा। शुक्रवार […]
जेपी इन्फ्राटेक समाधान में ऋणदाताओं और खरीदारों का लंबा हुआ इंतजार
मुकदमेबाजी से प्रक्रिया में देरी होने के कारण दिल्ली स्थित दिवालिया रियल एस्टेट फर्म जेपी इन्फ्राटेक के ऋणदाता 22,600 करोड़ रुपये के ऋण समाधान के लिए 31 मार्च की निर्धारित तिथि से चूक गए हैं।मामले की सुनवाई 4 अप्रैल को एनसीएलटी के दिल्ली के प्रधान पीठ द्वारा की जाएगी। इस घटनाक्रम के एक करीबी सूत्र […]
टॉरंट पावर ने हासिल किया बिजली वितरण परिचालन
टॉरंट पावर ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश – दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में बिजली वितरण कार्यों के औपचारिक अधिग्रहण की घोषणा की, जो भारत सरकार के कार्यक्रम के तहत निजीकरण वाले पहले केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है। अब टॉरंट पावर एक नवगठित इकाई – दादरा ऐंड नगर हवेली ऐंड […]
उद्योग में बनी रहेगी आपूर्ति शृंखला की चिंता
आपूर्ति शृंखला के अवरोध वाहन कंपनियोंं पर असर डालते रहेंगे जबकि मांग में खासा सुधार हुआ है, जिससे बिक्री में दो अंकों की बढ़ोतरी हुई। वाहन कंपनियों के अधिकारियों को डर है कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से इस क्षेत्र की रिकवरी पर असर डालेगा क्योंंकि आपूर्ति शृंखला को और अवरोध का सामना करना […]
मारुति सुजूकी का निर्यात रिकॉर्ड ऊंचाई पर
कार बाजार की दिग्गज मारुति सुजूकी इंडिया के लिए वैश्विक निर्यात 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2022 के लिए रिकॉर्ड ऊंचाई पर दर्ज किया गया है। कंपनी द्वारा एक बयान में कहा गया है कि जापानी कार निर्माता की स्थानीय इकाई ने वित्त वर्ष 2022 में 238,376 वाहनों का निर्यात किया, जो किसी […]
पिछले कुछ साल से गति गंवा रहा है सिटी बैंक का क्रेडिट कार्ड कारोबार
बैंक इस समय अपने क्रेडिट कार्ड सेग्मेंट को बढ़ाने की जंग लड़ रहे हैं, वहीं सिटी बैंक इंडिया की बाजार हिस्सेदारी पिछले कुछ साल से कार्डों की संख्या और व्यय दोनों हिसाब से कम हो रही है। बहरहाल अभी भी सिटी कार्ड से किया जाने वाला औसत व्यय अन्य किसी भारतीय बैंक की तुलना में […]
सीएनजी और एटीएफ के बढ़े भाव
प्राकृतिक गैस की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में आज सीएनजी की कीमत में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत 60.01 रुपये से बढ़ाकर 60.81 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई […]
