बख्शी बने बैंकर ऑफ द इयर
आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी (एमडी एवं सीईओ) संदीप बख्शी को बिज़नेस स्टैंडर्ड का 2020-21 का बैंकर ऑफ द इयर चुना गया है। बख्शी को पिछले तीन से दौरान इस निजी क्षेत्र के बैंक में उल्लेखनीय सुधार और इसके प्रति धारणा में बदलाव के लिए यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने अक्टूबर […]
एलआईसी ने मांगी मंजूरी
सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की मंजूरी के लिए आज भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास मसौदा (डीआरएचपी) जमा करा दिया। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी का आईपीओ मार्च में बाजार में आ सकता है। निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत […]
रिवॉल्ट की हुई अर्वोग फॉरेक्स
ब्रिटेन की फिनटेक फर्म रिवॉल्ट की भारतीय इकाई रिवॉल्ट इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय रकम हस्तांतरण कंपनी अर्वोग फॉरेक्स के रणनीति अधिग्रहण की घोषणा की है। यह अधिग्रहण कंपनी में लाखों डॉलर के निवेश का हिस्सा है। सौदे के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया गया है। रिवॉल्ट इंडिया की प्रमुख परोमा चटर्जी ने हाल में बिजनेस […]
‘कोविड-पूर्व स्तर पर लौटा विपणन खर्च’
प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी नायिका मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 59 फीसदी घटकर 28 करोड़ रुपये रह गया जबकि राजस्व 36 फीसदी बढ़कर 1,098 करोड़ रुपये हो गया। नायिका में सौंदर्य ई-कॉमर्स श्रेणी के मुख्य कार्याधिकारी अंचित नायर ने दीपशेखर चौधरी से बातचीत में मुनाफे […]
सेमीकंडक्टर की किल्लत से वाहनों की बिक्री घटी
वाहन विनिर्माताओं के संगठन सायम ने शुक्रवार को कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित होने के चलते कारखानों से डीलरों को यात्री गाडिय़ोंं की आपूर्ति जनवरी में 8 फीसदी घट गई। जनवरी 2022 में कुल यात्री वाहनों की थोक बिक्री 2,54,287 इकाई रह गई, जो पिछले वर्ष इसी महीने में 2,76,554 इकाई […]
नायिका: परिदृश्य से विश्लेषक उत्साहित
कॉस्मेटिक एवं फैशन ई-टेलर नायिका की पैतृक कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स का शेयर गुरुवार को दिन के कारोबार में बीएसई पर 8 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 1,696 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया था, क्योंकि कंपनी का शुद्घ लाभ वित्त वर्ष 2022 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 59 प्रतिशत घटकर 28 करोड़ रुपये रह गया। […]
वैकल्पिक ईंधन वाहन को सीएनजी से गति
वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने कहा कि उसके वैकल्पिक ईंधन वाहन पोर्टफोलियो को सीएनजी से काफी रफ्तार मिलेगी। उद्योग में वाणिज्यिक वाहनों की कुल मात्रात्मक बिक्री में सीएनजी से चलने वाले ट्रकों की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सायम के आंकड़ों के अनुसार, वाणिज्यिक […]
इंडिया सीमेंट्स का शुद्ध लाभ 76 फीसदी घटा
सीमेंट की दिग्गज कंपनी इंडिया सीमेंट्स का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर 2021 में समाप्त तीसरी तिमाही में 76 फीसदी की गिरावट के साथ 16 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 68 करोड़ रुपये रहा था। कोविड का असर और दक्षिण भारत मेंं भारी बारिश का प्रभाव कंपनी के मुनाफे पर […]
माइलैब बनाएगी और बेचेगी कोविड वैक्सीन
पुणे की जांच समाधान प्रदाता कंपनी माइलैब डिस्कवरी सॉल्युशंस अपनी आगामी समेकन योजनाओं के तहत कोविड टीका निर्माण क्षेत्र में प्रवेश कर रही है। भारत के प्रख्यात वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा समर्थित कंपनी कोविड टीकों पर दो या तीन टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्मों पर काम कर रही है। वह मार्च में अपनी भागीदार शिल्पा […]
वाहन पीएलआई के लिए सूची जारी
उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के ‘चैंपियन ओईएम इन्सेंटिव स्कीम’ के तहत 20 आवेदकों को मंजूरी मिली है। इनमें हुंडई, सुजूकी, किया, महिंद्रा, फोर्ड और टाटा मोटर्स जैसी कार बनाने वाली प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा इस योजना के तहत चयनित दोपहिया विनिर्माताओं में बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस शामिल हैं। नई […]
