महिंद्रा के शुद्ध लाभ में ढाई गुना इजाफा
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एकल इकाई) के शुद्ध लाभ में दिसंबर तिमाही के दौरान सालाना आधार पर ढाई गुना उछाल आई है। ट्रैक्टरों में नौ प्रतिशत और वाहनों (एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों सहित) में दो प्रतिशत वॉल्यूम संकुचन के बावजूद कंपनी का शुद्ध लाभ (असाधारण मदों के बाद) पिछले वर्ष की इसी अवधि के 531 करोड़ […]
रिजर्व बैंक के कदम से शेयर बाजार को करार
नीतिगत दरें अपरिवर्तित रखने के भारतीय रिजर्व बैंक के आश्चर्यजनक कदम से बेंचमार्क सूचकांकों को लगातार तीसरे दिन गुरुवार को बढ़त दर्ज करने में मदद मिली। सेंंसेक्स 460 अंकों की बढ़त के साथ 58,926 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 142 अंक चढ़कर 17,606 पर टिका। दरोंं के प्रति संवेदनशील निफ्टी फाइनैंशियल सर्विसेज व निफ्टी रियल्टी […]
आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया का एबिटा बढ़ा
आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया), जो आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील का एक संयुक्त उद्यम है, ने अधिक आमदनी के दम पर पिछले साल के मुकाबले दिसंबर तिमाही के दौरान एबिटा में 58.75 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया है, जो बढ़कर 43.5 करोड़ डॉलर हो गया है। कच्चे इस्पात का उत्पादन 18.4 करोड़ टन रहा, […]
जोमैटो का बढ़ा राजस्व, घाटा कम
प्रमुख फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो का शुद्ध घाटा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 81 फीसदी कम होकर 66 करोड़ रुपये रह गया। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले 86 फीसदी बढ़कर 1,112 करेाड़ रुपये हो गया। दूसरी तिमाही के मुकाबले कंपनी का राजस्व 9 फीसदी बढ़कर […]
वीआरआर सीमा बढ़ाने से डेट कैपिटल को मजबूती
बाजार के प्रतिभागियों का मानना है कि वॉलंटरी रिटेंशन रूट (वीआरआर) के तहत सीमा में बढ़ोतरी का भारतीय रिजर्व बैंंक का फैसला देसी ऋण बाजार को अतिरिक्त पूंजी का स्रोत उपलब्ध करा देगा। यह सीमा मौजूदा 1.5 लाख करोड़ रुपये से 2.5 लाख करोड़ रुपये ऐसे समय मेंं बढ़ाई गई है जब अमेरिका जैसे बाजारों […]
प्रतिफल में गिरावट से मजबूत होगा डेट म्युचुअल फंड का रिटर्न
भारतीय रिजर्व बैंंक ने अपनी मौद्रिक नीति में ब्याज दरें अपरिवर्तित रखी जबकि फंड मैनेजर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे थे। म्युचुअल फंड उद्योग के अधिकारियोंं ने कहा कि आरबीआई की तरफ से यथास्थिति के कारण बॉन्ड प्रतिफल घटने की संभावना है, जो डेट फंडों के रिटर्न में सुधार लाएगा। आज की […]
एस्टेरिया के जरिये ड्रोन कारोबार को परवाज देगी रिलायंस
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ड्रोन कारोबार विकसित करने की व्यापक योजना बनाई है, जिसमें विनिर्माण क्षमता पांच गुना बढ़ाने और उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना में भागीदारी करने तथा सीमित भार के सामान की आपूर्ति का परीक्षण करने की योजना है। रिलायंस का उद्देश्य इस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बनना है। अनुमान के मुताबिक इस दशक के […]
पारदर्शिता को लेकर अलग-अलग रुख
केंद्रीय वित्त मंत्रालय की सराहना करना उचित है कि उसने बॉन्ड जैसे बजट से इतर संसाधनों की मदद से सरकारी व्यय की पूर्ति को स्वीकार करने में पारदर्शिता का परिचय दिया। सरकार इनकी अपने स्तर पर या फिर राष्ट्रीय अल्प बचत फंड (एनएसएसएफ) से उधारी लेकर पूरी भरपाई करती है। बजट से इतर ऐसे संसाधनों […]
क्रिप्टोकरेंसी की कोई अंतर्निहित वैल्यू नहीं
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को अपने पुराने रुख को स्पष्ट करते हुए फिर से दोहराया कि निजी क्रिप्टोकरेंसी से भारत के वृहद आर्थिक और वित्तीय स्थायित्व के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है और वे वित्तीय स्थायित्व संबंधित समस्याओं से निपटने की केंद्रीय बैंक की क्षमताओं को कमजोर बना सकते हैं। […]
डिजिटल करेंसी पर सतर्कता से कदम बढ़ा रहा आरबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा कि वह सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) की पेशकश को लेकर कोई समयसीमा नहींं बता सकते, लेकिन यह बजट में की गई घोषणा के मुताबिक वित्त वर्ष 23 में पेश हो जाएगा। डिजिटल करेंसी जारी करने की खातिर जब सरकार आरबीआई अधिनियम में संशोधन […]
