उप्र: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी
उत्तर प्रदेश में सभी का बिजली बिल हाफ, कोरोना काल का बकाया बिल साफ और किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के वादे के साथ कांग्रेस ने अपना जन घोषणा पत्र पेश किया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानसभा […]
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ा होगा मुकाबला
उत्तर प्रदेश की सत्ता को लेकर गर्मजोशी वाली लड़ाई गुरुवार 10 फरवरी को शुरू हो रही है जिसमें सात चरणों में से पहले चरण का मतदान मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होगा। पहले चरण में 58 सीट पर मतदान होगा जिनमें से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2017 में 53 सीट जीती थीं। […]
भारत का बाजार और चीन को रोजगार नहीं चलेगा : मंत्री
इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता कंपनी टेस्ला से संबंधी विषय पर कुछ सांसदों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि मोदी सरकार में ऐसा नहीं हो सकता की कोई बाजार भारत का चाहे और रोजगार चीन के लोगों को मिले, ऐसे में उक्त कंपनी को भारत की योजनाओं के तहत […]
क्रेडिट कार्डों की शिकायत 53 प्रतिशत बढ़ी
वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन संबंधी शिकायतों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। इसी अवधि के दौरान मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग से संबंधित शिकायतों में 12 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। वहीं एटीएम […]
गुजरात 5 साल में 8 गुना बढ़ाएगा आईटी निर्यात
सूचना तकनीक और सक्षम सेवाएं (आईटी/आईटीईएस) की 5 साल के लिए नई नीति आने के बाद गुजरात सरकार की नजर राज्य से इस नीति के दौरान आईटी निर्यात में 8 गुना बढ़ोतरी करने पर है। नई छोटी व मझोली इकाइयों के साथ कुछ बड़ी परियोजनाओं के लक्ष्य के साथ इस नीति के तहत मौजूदा 3,100 […]
आईएलऐंडएफएस मार्च के अंत तक देगी कर्जदाताओं को 20,000 करोड़ रुपये
कर्ज में डूबी इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग ऐंड फाइनैशियल सर्विसेज (आईएलऐंडएफएस) के बोर्ड ने एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसके तहत समूह की इकाइयों के समाधान से मार्च (2022) के अंत तक 20,000 करोड़ रुपये अंतरिम रूप से वितरित किए जा सकेंगे। सरकार की ओर से इस सिलसिले में राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीली न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में […]
आईबीसी से कर्जदाताओं की महज एक तिहाई वसूली
दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत समाधान योजना आने के 6 साल बाद 31 दिसंबर, 2021 तक कुल 2.5 लाख करोड़ रुपये ही आ सके हैं, जबकि कुल स्वीकार्य दावे 7.54 लाख करोड़ रुपये के थे। इस तरह से वित्तीय कर्जदाताओं (एफसी) की 33.16 प्रतिशत वसूली ही संभव हो सकी है। कंपनी मामलों […]
बजट में बेरोजगारी की हुई उपेक्षा : चिदंबरम
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें बेरोजगारी की भयावह स्थिति की उपेक्षा की गई है, जिससे देश के युवा जूझ रहे हैं। राज्यसभा में चिदंबरम ने कहा कि बजट भाषण में गति शक्ति के माध्यम से 5 साल में 60 […]
रेलवे के विभिन्न फंडों के विलय हेतु समिति
रेलवे बोर्ड ने बजट में आवंटित फंडों पर पुनर्विचार करने के लिए समिति का गठन किया है। समिति मुख्य रूप से यह देखेगी कि जिस मकसद से फंड मिला है, उसका आच्छादन दूसरे फंड में न्यूनतम हो। इस महीने के शुरुआत में जारी एक आदेश में रेलवे ने एक समिति गठित करने का फैसला किया, […]
टाटा मोटर्स को घरेलू बाजार से रफ्तार
टाटा मोटर्स के घरेलू कारोबार का प्रदर्शन उसके वैश्विक कारोबार के मुकाबले लगातार दमदार रहा है। वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी ने अपने घरेलू कारोबार में करीब 22,300 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री दर्ज की जो किसी एक तिमाही के दौरान दर्ज सर्वाधिक शुद्ध बिक्री है। एक साल पहले की समान […]
