ब्लू ट्राइब को मिला विराट, अनुष्का से बल
पादप आधारित विभिन्न प्रकार के मांस उत्पादों की पेशकश करने वाले घरेलू ब्रांड ब्लू ट्राइब को निवेशक एवं एम्बैस्डर के तौर पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का सहारा मिला है। संदीप सिंह और निक्की अरोड़ा द्वारा स्थापित यह ब्रांड मटर, सोयाबीन, दाल, अनाज एवं अन्य शाकाहारी सामग्रियों से प्रोटीन एक्सट्रेक्ट के उपयोग से ऐसे […]
लिखित अनुरोध दायर नहीं कर पाएगी एमेजॉन
उच्चतम न्यायालय ने रिलायंस रिटेल के साथ विलय की मंजूरी के लिए फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) की तरफ से दाखिल याचिका की सुनवाई के दौरान एमेजॉन को लिखित अनुरोध दाखिल करने की मंजूरी देने से मंगलवार को इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाले पीठ ने इस मामले में लिखित निवेदन […]
रिवॉल्ट की नजर लाइसेंस पर
ब्रिटेन की फिनटेक कंपनी रिवॉल्ट कैलेंडर वर्ष 2022 की दूसरी छमाही के दौरान भारत में धीरे-धीरे अपनी सेवाएं शुरू करेगी। कंपनी की नजर भविष्य में डिजिटल बैंकिंग लाइसेंस हासिल करना है। रिवॉल्ट का मूल्यांकन फिलहाल 33 अरब डॉलर हे। रिवॉल्ट इंडिया की मुख्य कार्याधिकारी परोमा चटर्जी ने कहा, ‘रिवॉल्ट अपनी वैश्विक विस्तार रणनीति के तहत […]
एक हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचा सोना
मंगलवार को सोना स्थिर रहा क्योंकि रूस-यूक्रेन को लेकर चिंता ने सुरक्षित दांव वाली इस धातु को पिछले सत्र के भाव के करीब सहारा दिया, वहीं बाजारों को अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों का इंतजार है, जो फेडरल रिजर्व की तरफ से कदम उठाए जाने के वक्त को लेकर अहम है। हाजिर सोना 0.1 फीसदी […]
रेज़रपे ने कर्लेक को खरीदा
फिनटेक स्टार्टअप रेज़रपे ने एक सौदे के तहत मलेशिया की भुगतान स्टार्टअप कर्लेक का अधिग्रहण किया है। इस सौदे के तहत कर्लेक का मूल्यांकन 1.9 करोड़ डॉलर किया गया है। रेज़रपे ने कहा है कि वह अगले डेढ़ साल में कंपनी का पूरा अधिग्रहण कर लेगी। कर्लेक कुआलालंपुर की कंपनी है जो सभी आकार के […]
अमेरिका-ईरान बातचीत से पहले फिसला तेल
अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष बातचीत बहाल होने से पहले मंगलवार को कच्चा तेल फिसलकर करीब 92 डॉलर पर आ गया। इस बातचीत से परमाणु करार बहाल हो सकता है, जिससे ओपेक के उत्पादक देशों की तरफ से और तेल निर्यात की इजाजत मिल सकती है। इस करार से इरान की तरफ से रोजाना […]
लोगों पर केंद्रित प्रयासों और ईएसजी प्रतिबद्धता में लाभ की संभावना: इन्फी
इन्फोसिस की विचारशील नेतृत्व और अनुसंधान शाखा इन्फोसिस नॉलेज इंस्टीट्यूट (आईकेआई) के नए शोध के अनुसार केवल डिजिटल अपनाना ही कारोबारी उद्देश्यों को पूरा करने और मुनाफे के संचालन के लिए पर्याप्त नहीं है, लोगों पर केंद्रित परिवर्तन और कारोबारी सफलता प्राप्त करने में ईएसजी की अहमियत की तस्दीक करते हुए कंपनियों को अब पारंपरिक […]
मिंटिफाई ने जुटाई रकम
बी2बी बीएनपीएल प्लेटफॉर्म मिंटिफाई ने सी शृंखला दौर के तहत नॉर्वेस्ट वेंचर पार्टनर्स और एलीवेशन कैपिटल के नेतृत्व में 4 करोड़ डॉलर जुटाने की घोषणा की है। कंपनी ताजा दौर के तहत जुटाई गई रकम का उपयोग अपने तकनीकी बुनियादी ढांचा तैयार करने और उत्पाद पेशकश का दायरा बढ़ाने में करेगी। इसके अलावा कंपनी इस […]
एयरटेल का शुद्ध लाभ 2.8 फीसदी घटा
भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 2.8 प्रतिशत घटकर 830 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी ने 854 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कर व्यय में वृद्धि के कारण मुनाफे को झटका लगा। शेयर बाजार के अनुमानों की […]
मेकमाईट्रिप बढ़ा रही वित्तीय सेवा कारोबार
ग्राहक आधार का विस्तार करने, अर्धशहरी इलाकों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और मुनाफा मार्जिन में सुधार के लिए मेकमाईट्रिप अपने वित्तीय सेवा कारोबार में बढ़ोतरी कर रही है। देश के सबसे बड़े ट्रैवल पोर्टल ने वित्तीय सेवा योजनाओं मसलन ट्रैवल लोन व बीमा की बिक्री महामारी के दौरान एक अलग इकाई ट्रिपमनी के जरिये शुरू […]
