अल्पावधि की चिंता से मारुति पर रहेगा दबाव
नवंबर के अपने उच्चस्तर से देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन कंपनी का शेयर 12 फीसदी गंवा चुका है। बाजार हिस्सेदारी में गिरावट का रुख, आपूर्ति के अवरोध और मुनाफे पर दबाव से इस शेयर की दोबारा रेटिंग हो रही है। ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि गिरावट का रुख पलटने की खातिर कंपनी के […]
किरोसिन उपयोग से बाहर करने पर काम जारी
किरोसिन को इस्तेमाल से बाहर करने की केंद्र की पहल की दिशा में अभी भी काम चल रहा है। एक दशक पहले केंद्र ने राज्यों को इसके आवंटन को युक्तिसंगत बनाया था। बहरहाल, अधिकांश राज्य अब भी किरोसिन आवंटन हासिल करते हैं और उपयोगकर्ता लगातार ईंधन की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस […]
पुरानों से आगे नए सीपीएसई
केंद्र सरकार ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) के संबंध में एक नई नीति जारी की है। इसमें कहा गया है कि मंत्रिमंडल या आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति से मंजूरी मिलने के सात महीने के भीतर समापन हो जाएगा। गैर-सामरिक क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों पर यह लागू होता है। सामरिक क्षेत्रों […]
लोकसभा में डोपिंग-रोधी विधेयक हुआ पेश
लोकसभा में शुक्रवार को राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी विधेयक, 2021 पेश किया गया जिसमें राष्ट्रीय डोपिंग रोधी अभिकरण एवं इससे संबंधित परीक्षण प्रयोगशालाओं के संचालन को कानूनी स्वरूप प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। निचले सदन में विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी विधेयक, […]
आरबीआई: बैठक में क्रिप्टो पर चर्चा
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को निदेशक मंडल के सदस्यों को निजी क्रिप्टोकरेंसी के संबंध में अपनी चिंताओं से अवगत कराया और साथ ही शुरू की जाने वाली अपनी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) पर प्रगति की जानकारी भी दी। लखनऊ में आरबीआई के निदेशक मंडल की 592वीं बैठक में गवर्नर शक्तिकांत दास, जिन्होंने […]
न्यू इन्फ्रा बैंक पहली तिमाही से शुरू करेगा परिचालन : कामत
नैशनल बैंक फॉर फाइनैंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐंड डेवलपमेंट (एनएबीएफआईडी) अप्रैल 2022 से शुरू होने जा रहे वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में परियोजना के लिए पहले ऋण को मंजूर कर कारोबार का आरंभ करेगा। बैंक का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में 3 से 4 लाख करोड़ रुपये का ऋण देना है। एनएबीएफआईडी के चेयरमैन के […]
आईजीएसटी के खिलाफ आयातकों की सर्वोच्च न्यायालय से गुहार
आयातकों ने गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय से गुजरात उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ सरकार की याचिका को रद्द करने का आग्रह किया, जिसमें समुद्री माल ढुलाई पर एकीकृत वस्तु एवं सेवा कर (आईजीएसटी) को संविधान का उल्लंघन करने वाला घोषित किया गया था। समुद्री माल ढुलाई भारत में माल भेजने के लिए दो […]
आयकर में बदलाव की संभावना कम
आगामी आम बजट में मौजूदा आयकर दरों में कोई बदलाव पेश किए जाने की संभावना नहीं है। सरकार में और बजट निर्माताओं के बीच सोच यह है कि कोविड-19 के संबंध में निरंतर अनिश्चितता तथा परिवारों की आय और बचत पर इसके प्रभाव के मद्देनजर कर दरों में कोई भी बदलाव विपरीत प्रभावकारी हो सकता […]
हिंडाल्को ने किया अधिग्रहण
डाउनस्ट्रीम श्रेणी में अपने पूंजीगत खर्च को लगतार बढ़ाते हुए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने आज एक नए सौदे की घोषणा की। कंपनी ने 247 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज मूल्य पर नॉर्वे की कंपनी हाइड्रो के एल्युमीनियम निष्कर्षण कारोबार का अधिग्रहण करने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। लेनदेन अगली तिमाही तक पूरा होने […]
पर्यावरण संरक्षण को भुनाएगा शेल-ईकेआई संयुक्त उपक्रम
रॉयल डच शेल की एक इकाई, शेल ओवरसीज इन्वेस्टमेंट्स और ईकेआई एनर्जी सर्विसेज मिलकर, भारत में कार्बन कैप्चर के लिए प्रकृति आधारित समाधानों (एनबीएस) पर केंद्रित एक संयुक्त उद्यम पर जोर देंगी। ईकेआई के एक बयान के अनुसार, ‘यह संयुक्त उपक्रम प्राकृतिक पारिस्थितिकी प्रणालियों के संरक्षण और वृद्धि के लिए काम करेगा जैसे कि वन, […]
