ब्रुकफील्ड रीट्स का राजस्व 3 फीसदी घटा
फरवरी में सूचीबद्ध ब्रुकफील्ड इंडिया रीट का परिचालन राजस्व सितंबर तिमाही में क्रमिक आधार पर 4 फीसदी घटकर 212 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछली तिमाही में 219 करोड़ रुपये रहा था। ब्रुकफील्ड ने सितंबर तिमाही के लिए 180 करोड़ रुपये के लाभांश भुगतान का ऐलान किया है और फरवरी में सूचीबद्धता के बाद […]
महिंद्रा ने तैयार की दमदार योजना
प्रमुख वाहन कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) ने अपने वाहन एवं कृषि उपकरण कारोबार के लिए छह वर्षीय योजना तैयार की है। इसके जरिये कंपनी बाजार में तगड़ी प्रतिस्पर्धा और नई प्रौद्योगिकी एवं रुझानों के कारण पैदा हुए उथल-पुथल के बावजूद वृद्धि के अगले चरण में प्रवेश करना चाहती है। अपनी इस योजना के तहत […]
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स की हुई मेरू कैब्स
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स लिमिटेड ने आज अपनी मूल कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा से मेरू कैब्स के अधिग्रहण का ऐलान किया। मेरू ट्रैवल सॉल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड यानी मेरू कैब्स का गठन साल 2006 में किया गया था और यह अन्य तीन सहायकों मेरू मोबिलिटी टेक प्राइवेट लिमिटेड, वी-लिंक फ्लीट सॉल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड और वी-लिंग ऑटोमोटिव सर्विसेज प्राइवेट […]
श्रमिकों को बढ़ा वेतन देने से इनकार
दिल्ली सरकार ने श्रमिकों को राहत देने के लिए भले ही न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया हो, लेकिन खासकर दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों की फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिक इस राहत से महरूम रह सकते हैं। दिल्ली के ज्यादातर फैक्टरी मालिक बढ़े हुए महंगाई भत्ते को देने से इनकार कर रहे हैं। सरकार इनके खिलाफ […]
लघु अवधि की ब्याज दरों में हो रही है वृद्घि
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) रीपो दर को घटाकर 4 फीसदी और रिवर्स रीपो दर को 3.35 फीसदी किए जाने और कोविड-19 के आर्थिक झटके का सामना करने के लिए खुले बाजार परिचालनों के माध्यम से सरकारी ऋण की खरीदारी शुरू करने के बाद से करीब डेढ़ वर्ष से मुद्रा बाजार की दरें अब तक की […]
40 फुट ऊंचे क्यूब कंटेनर का औसत मूल्य 5 प्रतिशत गिरा
कोविड महामारी की बाधाओं के कारण पूरी दुनिया में कंटेनर की कमी हो गई है, इसके बावजूद चेन्नई में 40 फुट ऊंचे क्यूब कंटेनर का औसत मूल्य 25 अक्टूबर को गिरकर 5,400 डॉलर रह गया, जो सितंबर में 5,700 डॉलर था। कंटेनर एक्सचेंज रिपोर्ट में आज कहा गया है, ‘हालांकि मासिक आधार पर गिरावट आई […]
जलवायु जोखिम के लिए सूचकांक आया
दस वैश्विक संगठनों ने 2021 के संयुक्त राष्ट्र (यूएन) जलवायु परिवर्तन सम्मेलन यानी की सीओपी26 में ग्लोबल रिसिलिएंस इंडेक्स इनीशिएटिव (जीआरआईआई) की शुरुआत की है। इसके लिए उन्होंने अपनी ओर से आंशिक तौर पर फंड दिया है और इसी तरह से बीमा क्षेत्र तथा साझेदार संस्थाओं से धन प्राप्त किया है। जीआरआईआई सभी क्षेत्रों तथा […]
2030 तक 1 लाख करोड़ डॉलर सेवा निर्यात के लक्ष्य की ओर
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत 2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर के सेवा निर्यात के महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने की तरफ बढ़ रहा है। सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (एसईपीसी) के वैश्विक सेवा सम्मेलन-2021 को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि घरेलू कानून सेवा क्षेत्र को खोले जाने […]
जीवन बीमा का एनबीपी घटा
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में बेहतर वृद्धि दर्ज करने के बाद 24 जीवन बीमा कंपनियों के नए कारोबार का प्रीमियम (एनबीपी) अक्टूबर महीने में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 5 प्रतिशत कम हुआ है। इसकी प्रमुख वजह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का स्थिर प्रदर्शन है। अक्टूबर महीने में […]
मित्रा होंगे मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के सलाहकार
अमित मित्रा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के प्रधान मुख्य सलाहकार की भूमिका निभाएंगे, जिनका राज्य के वित्त मंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा हो गया। मित्रा का राज्य के कैबिनेट मंत्री का दर्जा बना रहेगा। सरकार की अधिसूचना के मुताबिक वह राज्य के वित्त के प्रबंधन से जुड़े सभी मसलों पर वित्त […]
