छह महीने बाद ही तीसरी खुराक हो
‘भारत बायोटेक’ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक के छह महीने बाद ही तीसरी खुराक दी जानी चाहिए, यही सबसे उचित समय है। उन्होंने नाक से दिए जाने वाले टीके (नेजल वैक्सीन) के महत्त्व पर भी जोर दिया। उन्होंने इस बात को भी […]
अफगान में आतंकवाद न पनपे
भारत, रूस, ईरान और पांच मध्य एशियाई देशों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने अफगानिस्तान को वैश्विक आतंकवाद का पनाहगाह नहीं बनने देने का बुधवार को संकल्प लिया तथा काबुल में एक खुली और सही मायने में समावेशी सरकार के गठन की अपील की। अफगानिस्तान पर भारत की मेजबानी वाली सुरक्षा वार्ता के अंत में आठों […]
निवेश चक्र में तेजी की आस
कोविड टीकाकरण में तेजी और त्योहारों से उत्साहित वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि निवेश चक्र शुरू होने का पूरा आधार तैयार है और अर्थव्यवस्था का परिदृश्य काफी सकारात्मक दिख रहा है। मंत्रालय ने कहा कि इससे सुधार को बल मिलेगा और भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से विकास करने वाला देश […]
भारत का आर्थिक परिदृश्य मजबूत: दास
भारत नीतियों में सख्ती की परिस्थितियों का सामना करने के लिए 2013 की तुलना में कहीं बेहतर तरीके से तैयार है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बिज़नेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई समिट के अंतिम दिन आज कहा कि तमाम अड़चनों के बावजूद भारत का वृद्घि परिदृश्य मजबूत बना हुआ है और आरबीआई ने […]
नायिका पर निवेशक हुए फिदा
सौंदर्य स्टार्टअप नायिका की मूल कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स का बाजार मूल्य आज शेयर बाजार में आगाज के दौरान करीब दोगुना यानी एक लाख करोड़ रुपये से अधिक (13 अरब डॉलर) हो गया। कंपनी का शेयर आईपीओ कीमत 1,125 रुपये के मुकाबले 96 फीसदी चढ़कर 2,207 रुपये पर बंद हुआ। नायिका महिला की अगुआई वाली […]
पुलिस की आपात हेल्पलाइन करेगी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा
उत्तर प्रदेश में अब व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर किसी तरह का उपद्रव या गड़बड़ी होने पर पुलिस की आपात हेल्पलाइन सेवा 112 की मदद ली जा सकेगी। अब प्रदेश में कहीं भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर उपद्रव, गाली-गलौच, मारपीट, विवाद आदि की सूचना पर पुलिस रिस्पांस व्हीक्ल (पीआरवी) कम से कम संभव समय में मौके पर पहुंचकर […]
हमारा जोर प्रौद्योगिकी पर
बीएस बातचीत वाहन कंपनियों को सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने वाली केपीआईटी टेक्नोलॉजिज ने समेकित शुद्ध लाभ की सूचना दी थी, जो सितंबर 2021 को समाप्त हुई तिमाही में दोगुना से भी ज्यादा होकर 65.1 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कंपनी के सीईओ एवं एमडी किशोर पाटिल ने नेहा अलावधी से बातचीत में चिप किल्लत के […]
कोविड से भारतीय आईटी सेक्टर पर दुनिया की निर्भरता बढ़ी
आईटी कंपनी इन्फोसिस के सह-संस्थापक एवं पूर्व मुख्य कार्याधिकारी क्रिस गोपालकृष्णन ने मंगलवार को बेंगलूरु टेक समिट 2021 (बीटीएस 2021) से पूर्व एक कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि कोविड महामारी की वजह से देश के आईटी क्षेत्र की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है, क्योंकि इससे वैश्विक कंपनियों की निर्भरता और भरोसा […]
नौकरियों की मांग 9 फीसदी बढ़ी
इस साल अक्टूबर महीने के लिए नौकरियों की मांग में सितंबर 2021 के मुकाबले 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। मॉन्स्टर इम्पलॉयमेंट इंडेक्स के अनुसार, हालांकि रोजगार मांग पिछले 6 महीनों में तिमाही आधार पर 9 प्रतिशत घटी जिससे सुधार के लिहाज से आशाजनक परिदृश्य का पता चलता है। साथ ही अक्टूबर 2021 में […]
एमआरएफ के मुनाफे पर कच्चे माल में तेजी की चोट
टायर निर्माता एमआरएफ लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 54 फीसदी की गिरावट के साथ 189 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 411 करोड़ रुपये रहा था। कच्चे माल की बढ़ती लागत का असर कंपनी के लाभ पर पड़ा। दूसरी ओर, कंपनी का परिचालन […]
