डब्ल्यूएचओ से कोवैक्सीन मंजूर
भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से बहुप्रतीक्षित आपात उपयोग सूचीबद्धता (ईयूएल) मिल गई है। इससे उन छात्रों, चिकित्सा पर्यटकों, कारोबारी यात्रियों और लोगों को राहत मिली है, जिनकी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना है। डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सीन टीके के वैश्विक इस्तेमाल के लिए जोखिम-फायदा आकलन करने के बाद आज इसे आपात […]
स्पेसएक्स की दमदार योजना
पिछले दिनों भारत में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी वाली सहायक कंपनी स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना करने वाली एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने देश के 12 पिछड़े जिलों में उपग्रह आधारित ब्रॉडबैंड सेवाओं का परीक्षण शुरू करने की योजना बना रही है। भारत में स्पेसएक्स के कंट्री डायरेक्टर संजीव भार्गव ने कहा […]
तीन गुना हुआ जेएसपीएल का शुद्ध लाभ
घरेलू इस्पात विनिर्माता जेएसपीएल ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान उसका संचयी शुद्ध लाभ लगभग तीन गुना होकर 2,584 करोड़ रुपये रहा। जिंदल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने शेयर बाजार को बताया कि एक साल पहले की इसी अवधि में उसका शुद्ध लाभ 897 करोड़ रुपये था। […]
बैंक ऑफ इंडिया का लाभ सितंबर तिमाही में 100 फीसदी बढ़ा
सार्वजनिक क्षेत्र के बैक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 99.89 फीसदी की बढ़त के साथ 1,051 करोड़ रुपये पर पहुंच गय। गैर-ब्याज आय में सुधार और फंसे कर्ज के लिए प्रावधान में कमी के कारण बैंक के मुनाफे को मजबूती मिली। पिछले साल की समान अवधि में […]
एचपीसीएल का समेकित शुद्ध मुनाफा घटा
सरकारी तेल विपणन कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान 1,918.89 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कम है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 2,975.83 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया था। […]
एयरटेल का शानदार रहा प्रदर्शन
प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने 30 सितंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,134 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। इस दौरान कंपनी का प्रदर्शन बाजार के अनुमान से बेहतर रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 763 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। ब्रोकरेज फर्मों […]
हरित ऊर्जा पर ध्यान दिए बगैर जलवायु परिवर्तन पर वार्ता अधूरी
बीएस बातचीत जलवायु परिवर्तन पर भारत की बातचीत अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने और ऊर्जा में बदलाव के माध्यम से उत्सर्जन नियंत्रण पर केंद्रित है। ज्योति मुकुल और श्रेया जय के साथ बातचीत में इंटरनैशनल सोलर अलायंस (आईएसए) के महानिदेशक (डीजी) अजय माथुर ने कहा कि भारत और ब्रिटेन ने अपनी ग्रीन ग्रिड पहल को […]
एक पखवाड़े में बैंकों ने दिए 63,574 करोड़ रुपये
बैंकों ने 16 से 31 अक्टूबर के बीच क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम के तहत 13.8 लाख लोगों को 63,574 करोड़ रुपये कर्ज दिया है। त्योहारों के मौसम के दौरान कारोबारियों व व्यक्तियों की कर्ज की मांग बढ़ी हुई थी। सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के कर्जदाता कर्ज तक बेहतर पहुंच मुहैया कराने के लिए राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम चला […]
रेलवे का ‘नेट जीरो’ का लक्ष्य विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा पर निर्भर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीओपी26 सम्मेलन में संबोधन से एक बार फिर भारतीय रेलवे का नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य केंद्र में आ गया है। मोदी ने सीओपी26 में कहा, ‘भारत में हर साल रेल से जितने लोग यात्रा करते हैं, वह विश्व की पूरी आबादी से भी ज्यादा है। रेलवे की बड़े […]
भारत ने पेश किया हरित ग्रिड
भारत ने वैश्विक जलवायु सम्मेलन सीओपी26 में बातचीत के दूसरे दिन अपना महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘वन सन, वन वल्र्ड, वन ग्रिड’ (ओएसओडब्ल्यूओजी) पेश किया। इस परियोजना की शुरुआत ब्रिटेन के हरित ग्रिड पहल (जीजीआई) के साथ की गई है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त रूप से वन सन […]
