लागत के दबाव से स्टील के बढ़े दाम
बढ़ती लागत के कारण स्टील कंपनियों ने इस महीने कीमतों में 2,000 रुपये से 3,500 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी कर दी है। जुलाई और सितंबर के बीच थोड़े राहत के बाद देसी स्टील फर्मों ने अक्टूबर में कीमतें बढ़ानी शुरू की और पहले हफ्ते में हॉट रोल्ड कॉइल की कीमतों में 1,200 रुपये से […]
वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा
लगातार तीन कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद आईटी व बैंंकिंग दिग्गजों में खरीदारी, विनिर्माण के आंकड़ों को लेकर आशावाद और अनुकूल वैश्विक संकेतों के बीच बेंचमार्क सूचकांकों में सोमवार को बढ़ोतरी दर्ज हुई। बेंचमार्क सेंसेक्स 831 अंक चढ़कर 60,138 पर बंद हुआ और इस तरह से सेंसेक्स में 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। […]
व्यापारी घटाएंगे खाद्य तेल के थोक दाम
खाद्य तेल की कीमतों में और कमी का कोई संकेत नहीं होने के बीच उद्योग निकाय एसईए ने आज कहा कि उसके सदस्यों ने फैसला किया है कि उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए इस त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य तेलों के थोक मूल्यों में 3-5 रुपये प्रति किलो की और कमी की जाए। […]
विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
व्यापार संगठनों के निकाय इंडियन सेलर्स कलेक्टिव ने सोमवार को भारत में काम कर रही विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के बहिष्कार की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने एमेजॉन के संस्थापक और कार्यकारी चेयरमैन जेफ बेजोस का पुतला भी जलाया। व्यापारियों के संगठन ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में […]
भारत-ब्रिटेन वित्तपोषण पहल में भारत का उद्योग जगत शामिल
भारत में हरित ऊर्जा परियोजनाओं और जलवायु को समर्थन देने के लिए इस साल सितंबर में भारत और ब्रिटेन की सरकार द्वारा संयुक्त रूप से पेश की गई क्लाइमेट फाइनैंस लीडरशिप इनीशिएटिव (सीएफएलआई) में अब भारत के व वैश्विक कारोबारी समूह संस्थापक सदस्य के रूप मेंं होंगे। सीएफएलआई के भारत के सदस्यों में टाटा संस, […]
डीजल की बिक्री कोविड-19 के पहले के स्तर के पार
अक्टूबर में भारत में डीजल की बिक्री कोविड-पूर्व के स्तर को पार कर गई है। महामारी शुरू होने के बाद से ऐसा केवल दूसरी बार हुआ है। इसकी वजह त्योहारी सीजन से पहले औद्योगिक गतिविधियों के तेज होने के साथ ईंधन की मांग बढऩा है। प्रारंभिक बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में सार्वजनिक क्षेत्र […]
अक्टूबर में यूपीआई से रिकॉर्ड लेन-देन
अक्टूबर में यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से 4 अरब लेन-देन हुआ है, जो इस भुगतान प्लेटफॉर्म का अब तक का रिकॉर्ड है। त्योहारों के मौसम के खर्च ने इसे गति दी है। मूल्य के हिसाब से देखें तो इस प्लेटफॉर्म से 100 अरब डॉलर या 7.71 लाख करोड़ रुपये से ऊपर का लेन-देन अक्टूबर में […]
आर्थिक सहयोग देने में विफल रहे विकसित देश : यादव
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ग्लासगो में 26वें अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन सीओपी26 में कहा कि विकसित राष्ट्र 2009 से विकासशील देशों को प्रति वर्ष 100 अरब अमेरिकी डॉलर के सहयोग के लक्ष्य को पूरा करने में विफल रहने के बावजूद अब भी इसे 2025 तक का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य बता रहे हैं। वहीं ब्रिटेन के […]
विनिर्माण 8 माह में सबसे तेज
अक्टूबर में विनिर्माण गतिविधियां 8 माह के उच्च स्तर पर पहुंच गईं, लेकिन इससे नौकरियों में छटनी पर लगाम नहीं लग पाई है। आईएचएस मार्किट के पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) सर्वे से यह सामने आया है कि कंपनियों की मौजूदा क्षमता बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। साथ ही फर्मों ने बताया […]
अक्टूबर में पिछले साल से 42 प्रतिशत बढ़ा निर्यात
अक्टूबर महीने में भी वाणिज्यिक वस्तुओं के निर्यात में तेजी बनी रही। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 42 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 35.47 अरब डॉलर का निर्यात हुआ है। यह वृद्धि इंजीनियरिंग सामान, पेट्रोलियम उत्पादों, रत्न एवं आभूषण के साथ […]
