निजता की परीक्षा
सर्वोच्च न्यायालय ने पेगासस स्पाईवेयर मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश आर वी रवींद्रन की निगरानी में तीन विशेषज्ञों की एक स्वतंत्र समिति नियुक्त करने का जो निर्णय लिया है, वह बुनियादी अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में उठाया गया एक कदम है। इस समिति के पास बड़ा दायित्व है। सर्वोच्च न्यायालय ने जिन […]
आर्यन को जमानत गोसावी गिरफ्तार
क्रूज पर मादक पदार्थ मामले में बंबई उच्च न्यायालय ने गुरुवार को एक तरफ आर्यन खान को जमानत दे दी, तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेडे को वसूली व भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में तीन कार्य दिवस का नोटिस दिए बिना गिरफ्तार […]
कोविड-19 रोकथाम दिशानिर्देश 30 नवंबर तक लागू
केंद्र ने राष्ट्रव्यापी कोविड-19 रोकथाम उपायों को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। कुछ राज्यों में वायरस का स्थानीय प्रसार हुआ है और यह बीमारी देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए चुनौती बनी हुई है जिसके मद्देनजर कोविड दिशानिर्देशों को जारी रखने का फैसला लिया गया है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों […]
त्योहारी सीजन में कम संक्रमण के आसार
त्योहारी सीजन के दौरान कोविड-19 के मामलों में तेजी दिखने की आशंका इस साल कम दिख रही है। टीकाकरण और अधिक लोगों के पहले ही संक्रमित होने की वजह से इस बार संक्रमितों की तादाद कम रह सकती है। इसकी एक और प्रमुख वजह यह भी हो सकती है कि पिछले साल इसी अवधि के […]
पेटीएम का मूल्यांकन 20 अरब डॉलर
पेटीएम के आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में उसका मूल्यांकन 19.5 अरब डॉलर से 20 अरब डॉलर होगा। कंपनी देश के सबसे बड़े निर्गम में 18,300 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि जुटाने पर विचार कर रही है। जब इस दिग्गज फिनेटक कंपनी ने दो साल पहले पैसा जुटाया था, उस समय इसका मूल्य 16 अरब […]
बाजार में 6 माह की बड़ी गिरावट
मुद्रास्फीति, शेयरों के मूल्यांकन और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा नीतिगत रुख सामान्य किए जाने की चिंता के बीच बेंचमार्क सेंसेक्स में आज छह महीने में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली द्वारा घरेलू बाजार के प्रति सतर्क रहने के बयान से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। सेंसेक्स […]
एसएफबी बनाएं वित्तीय दिग्गज बनने का लक्ष्य: आर गांधी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी का मानना है कि लघु वित्त क्षेत्र में हासिल अनुभव को आधार बनाते हुए लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) को सार्वभौम बैंक बनने के बजाय वित्तीय दिग्गज बनने का लक्ष्य लेकर चलना चाहिए। गांधी ने बुधवार को बिजऩेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई सम्मेलन के एसएफबी सत्र को संबोधित […]
एसएफबी का मॉडल कामयाब साबित हुआ
नोटबंदी और कोविड-19 महामारी जैसे तगड़े झटके झेलने के बाद लघु वित्त बैंकों (एसएफबी) का मजबूत होकर उभरना इस बैंकिंग मॉडल की कामयाबी को दर्शाता है और आने वाले समय में इनके बड़ा बनने की उम्मीद भी बढ़ी है। बिजऩेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई इनसाइट सम्मेलन के चौथे दिन बुधवार को एसएफबी पर केंद्रित सत्र का यही […]
नायिका की एंकर श्रेणी को मिला 40 गुना अभिदान
ब्यूटी स्टार्टअप नायिका की मालिक एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स ने अपने आईपीओ के लिए एंकर श्रेणी में 40 गुना से ज्यादा मांग दर्ज की है। एंकर श्रेणी में कुल 2,396 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर उपलब्ध हैं। बड़ी तादाद में विदेशी एवं घरेलू फंडों ने 95,00 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के आवेदन सौंपे हैं। एक […]
नायिका के सार्वजनिक निर्गम पर दांव लगाने की सलाह
एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स का 5,300 करोड़ रुपये का आईपीओ गुरुवार को अभिदान के लिए खुलेगा। ज्यादातर विश्लेषकों ने दीर्घावधि के नजरिये से इस निर्गम पर दांव लगाने का सुझाव दिया है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 1,085-1,125 रुपये का कीमत दायरा तय किया है। हालांकि विश्लेषक मूल्यांकन और ऑनलाइन सेगमेंट को लेकर सतर्कता बरत रहे […]
