मप्र में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8 फीसदी बढ़ा
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सात लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को दीवाली के त्योहार से पहले खुशखबरी दी है। प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 8 फीसदी का इजाफा किया है और अब उन्हें 12 प्रतिशत के बजाय 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को कोरोना काल में […]
यूपी के ग्रेटर नोएडा में बनेगा मल्टीमोडल लॉजिस्टिक केंद्र
उत्तर प्रदेश सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) दिल्ली के करीब ग्रेटर नोएडा (ग्रेनो) में विश्वस्तरीय मल्टी मोडल लॉजिस्टिक हब बनाएगी। औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत 3 बड़ी परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। पहला इंटीग्रेटेड टाउनशिप, दूसरा मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट हब व तीसरा मल्टी मोडल […]
उच्च आवृत्ति संकेतकों का प्रदर्शन नरम
रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा है कि आधार सामान्यीकरण जारी रहने, आपूर्ति के मोर्चे पर गतिरोध बनने और हद से ज्यादा बारिश से सितंबर 2021 में उच्च आवृत्ति वाले अधिकांश संकेतकों का साल-दर-साल प्रदर्शन प्रभावित हुआ। इक्रा ने आज बताया कि 15 उच्च आवृत्ति संकेतकों में से 14 संकेतकों का साल-दर-साल प्रदर्शन अगस्त की तुलना […]
एनटीपीसी करेगी 20 लाख टन कोयले का आयात
देश की सबसे बड़ी ताप बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने 20 लाख टन कोयला आयात के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। कंपनी ने अपने संयंत्रों और डीवीसी के लिए 10-10 लाख टन कोयला आयात करने की बोलियां मंगाई हैं। सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी के इस कदम को देश में जारी कोयले की किल्लत से जोड़कर देखा […]
बड़ी टेक कंपनियों को जवाबदेह बनने की जरूरत
सरकार ने स्वतंत्र एवं मुक्त इंटरनेट में विश्वास जताने के साथ ही कहा है कि बड़ी टेक कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद उपयोगकर्ताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए जवाबदेह बनने की भी जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (आईआईजीएफ) के एक कार्यक्रम […]
सबसे बड़े हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर खरीदने की प्रक्रिया में गेल
गेल इंडिया भारत में सबसे बड़े हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर खरीदने की प्रक्रिया में है। सेरावीक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संवाददाताओं से बात करते हुए गेल के चेयरमैन मनोज जैन ने कहा कि 10 मेगावॉट क्षमता के इलेक्ट्रोलाइजर की खरीद के लिए पहले ही वैश्विक बोली आमंत्रित की गई है। जैन ने कहा, ‘अगले 12 […]
सस्ते कच्चे तेल से सरकार ने की मोटी कमाई
भारत ने सस्ती दरों पर खरीदे गए कच्चे तेल से तेजी से मोटी कमाई की है। देश के रणनीतिक भंडारों में रखे गए कच्चे तेल की बिक्री मंगलूरु रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स (एमआरपीएल) को बाजार भाव पर की गई है, जो औसतन 19 डॉलर प्रति बैरल के भाव खरीदा गया था। भारतीय रणनीतिक पेट्रोलियम रिवर्ज (आईएसपीआरएल) […]
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा
मंत्रिमंडल ने गुरुवार को केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों के महंगाई भत्ता और राहत में तीन प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दे दी। इससे 47.14 लाख कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया कि यह वृद्धि एक जुलाई 2021 से प्रभावी होगी। इस वृद्धि के बाद […]
गतिशक्ति मास्टर प्लान को मंत्रिमंडल की मंजूरी
मंत्रिमंडल के आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने आज बहुस्तरीय संपर्क प्रदान करने के लिए गति शक्ति या राष्ट्रीय मास्टर प्लान को मंजूरी दी, जिसमें इसके संस्थागत ढांचे के साथ इसे लागू करने की योजना शामिल है। निगरानी में तीन स्तरीय व्यवस्था होगी- सचिवों का अधिकार प्राप्त समूह (ईजीओएस), नेटवर्क योजना का समूह (एनपीजी) और […]
एसऐंडपी ने बढ़ाई टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और जेएलआर की रेटिंग
टाटा संस की ओर से समूह की कंपनियों को असाधारण वित्तीय सहायता के प्रभाव और क्षमता के पुनर्मूल्यांकन के बाद स्टैंडर्ड ऐंड पूअर्स (एसऐंडपी) ने टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर ऑटोमोटिव पीएलसी (जेएलआर) की वैश्विक रेटिंग में इजाफा किया है। एसऐंडपी ने टाटा स्टील और इसके 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली सहायक वित्तीय […]
