आय बढ़ाने पर जोर देगी अर्बन कंपनी
घरेलू सेवाएं मुहैया कराने वाली अर्बन कंपनी ने भारत में अपने प्लेटफॉर्म पर भागीदार आय सुधारने के लिए गुरुवार को 12-सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की। प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में महिला भागीदारों द्वारा पिछले शुक्रवार को व्यक्त किए गए विरोध के बाद यह घोषणा की गई है। इन महिला भागीदारों ने बेहतर स्थिति और सुरक्षित […]
चिप की कमी से कार बिक्री घटी
वाहन उद्योग के संगठन सायम ने गुरुवार को कहा कि वाहन विनिर्माता सेमीकंडक्टर की कमी के कारण पर्याप्त वाहनों का उत्पादन करने के लिए जूझ रहे हैं। इससे भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में सितंबर में सालाना आधार पर 41 फीसदी की गिरावट हुई। पिछले महीने यात्री वाहनों की बिक्री 1,60,070 इकाई […]
‘आरआईएल की पेशकश पर इन्वेस्को की चुप्पी क्यों’
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने अपने सबसे बड़े निवेशक इन्वेस्को द्वारा फरवरी में किए गए विलय सौदे पर चुप्पी और कंपनी प्रशासन में कमी का हवाला देते हुए कंपनी के बोर्ड में बदलाव की मांग को लेकर गुरुवार को सवाल उठाया। ज़ी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी पुनीत गोयनका ने एक पत्र में पूछा है […]
एचसीएल टेक का राजस्व बढ़ा
आईटी सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने दूसरी तिमाही में 20,655 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है, जो तिमाही आधार पर 2.9 प्रतिशत और सालाना आधार पर 11.1 प्रतिशत की वृद्घि है। 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के लिए शुद्घ आय 3,265 करोड़ रुपये रही, जो तिमाही आधार पर 1.6 प्रतिशत और सालाना आधार पर […]
यूूपी ने खरीदी 17 रुपये प्रति यूनिट के भाव बिजली
पूरे देश की तरह जबरदस्त बिजली संकट से जूझ रहे उत्तर प्रदेश में अब ऊर्जा मंत्री ने लोगों से उपभोग घटाने की अपील की है। कोयले की कमी के चलते हर दिन एक नया बिजलीघर बंद हो रहा है और ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों में जबरदस्त बिजली कटौती का दौर जारी है। प्रदेश में […]
वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए सभी को टीका जरूरी : सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जी-20 के अपने समकक्षों से कहा कि वैश्विकआर्थिक सुधार के लिए सभी के लिए समान रूप से टीका सुनिश्चित करना जरूरी है, लेकिन इस राह में महत्त्वपूर्ण चुनौतियां भी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्र्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के मौके पर आयोजित जी-20 के […]
यूको बैंक के प्रमुख एके गोयल आईबीए के नए चेयरमैन
यूको बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी एके गोयल वर्ष 2021-22 के लिए बैंकिंग उद्योग के समूह इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के नए चेयरमैन बन गए हैं। वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी राजकिरण राय जी की जगह ले रहे हैं। आईबीए ने गुरुवार को बयान में कहा कि […]
व्यापार घाटा सर्वोच्च स्तर पर
सितंबर महीने में व्यापार घाटा बढ़कर 22.59 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो इसके पहले महीने में 13.3 अरब डॉलर था। त्योहारों के पहले भारी मात्रा में आयात और जिंसों के दाम बढऩे की वजह से यह तेजी आई है। इसका असर चालू खाते के संतुलन पर पड़ सकता है। इसकी वजह […]
कोयला आपूर्ति 5 साल में सबसे कम
भारत में कोयले के घरेलू उत्पादन और आयातित कोयले के आंकड़ों से पता चलता है कि आपूर्ति में कमी की वजह से कोयले का संकट पैदा हुआ है, न कि ज्यादा मांग की वजह से। दशकों में पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोयले की आपूर्ति (घरेलू और आयातित) लगातार 4 साल तक 2017 से […]
कोयला आपूर्ति सुधरी उत्पादन को बल : केंद्र
ग्रिड ऑपरेटर पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन (पीओएसओसीओ) के हाल के आंकड़ों में कहा गया है कि कोयले की कमी के कारण जो संयंत्र बंद हो गए थे (परिचालन में नहीं थे) उनकी संख्या घटकर 13 अक्टूबर को आधी रह गई है। पीओएसओसीओ के मुताबिक कोयले के कम स्टॉक के कारण बंद पड़ी इकाइयों की क्षमता […]
