दुकानों के सामने ई-कॉमर्स का बड़ा कद
वर्ष 2021 दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन खुदरा विक्रेता कंपनी एमेजॉन के लिए एक बड़े उतार-चढ़ाव वाली सवारी से कम नहीं है। हालांकि कंपनी ने रविवार को अपने सालाना ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2021’ की शुरुआत की है। एमेजॉन और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट जैसी वैश्विक स्तर की ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनियों के लिए […]
नए दौर के स्टार्टअप में करते रहेंगे निवेश: फेसबुक
फेसबुक नवोन्मेषी और ऐसे कारोबारी मॉडल वाले भारतीय स्टार्टअप में अल्पांश इक्विटी निवेश करना जारी रखेगी जो वैश्विक स्तर पर अपने कारोबार का विस्तार कर सकती है। फेसबुक इंडिया के प्रबंध निदेशक अजित मोहन ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में बताया कि निवेश के बारे में और घोषणाएं की जा सकती हैं। मोहन ने […]
एनटीपीसी की तीन इकाइयां होंगी सूचीबद्घ
सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी 15,000 करोड़ रुपये के परिसंपत्ति मुद्रीकरण का सरकार का लक्ष्य पूरा करने के मकसद से अपनी तीन सहायक इकाइयों को सूचीबद्घ कराएगी। ये कंपनियां हैं – एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम (एनवीवीएन), नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (नीपको) और करीब एक साल पुरानी कंपनी एनटीपीसी-रीन्यूएबल एनर्जी (एनआरईएल)। मुद्रीकरण योजना के […]
उच्च न्यायालय में ज़ी-इन्वेस्को विवाद
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और इन्वेस्को की अगुआई वाले संस्थागत निवेशकों के बीच कंपनी से जुड़ा विवाद बोर्ड के कमरे से निकलकर अदालत के गलियारे तक पहुंच गया है। बंबई उच्च न्यायालय में पहुंचा यह मामला आगे जाकर सर्वोच्च न्यायालय तक की लंबी कानूनी लड़ाई में तब्दील हो सकता है। ज़ी ने शनिवार को कहा कि […]
मौद्रिक नीति में रहेगी यथास्थिति!
अर्थशास्त्रियों और बॉन्ड बाजार के भागीदारों का अनुमान है कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) 8 अक्टूबर को अपने नरम रुख या रीपो दर में बदलाव नहीं करेगी। लेकिन उनकी नीति को सामान्य बनाने के संकेतों पर कड़ी नजर रहेगी, जिसकी शुरुआत अतिरिक्त तरलता को हटाने से होगी। मौद्रिक नीति से पहले बिज़नेस स्टैंडर्ड के सर्वेक्षण […]
प्राथमिक सहकारी समितियों के जरिये बनेंगे उत्तर प्रदेश में गोदाम, कोल्ड स्टोर
उत्तर प्रदेश में अब प्राथमिक सहकारी समितियों (पैक्स) के जरिये गोदाम व कोल्ड स्टोर बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार किसानों की आय में इजाफा करने के लिए अब हर जिले में गोदाम व कोल्ड स्टोरेज के निर्माण को बढ़ावा देगी। केंद्र सरकार की एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रचर फंड (एआईएफ) योजना के तहत यह कार्य कराया जाएगा। इसके तहत […]
डिलिवरी तेज करने के लिए एमेजॉन ने बढ़ाया नेटवर्क
त्योहारों के मौसम के पहले एमेजॉन इंडिया ने कहा कि कंपनी ने ऑपरेशन नेटवर्क के विस्तार में बहुत ज्यादा निवेश किया है, जिससे देश भर के ग्राहकों को बाधारहित, तेज व विश्वसनीय खरीदारी का अनुभव मिल सके। इस कवायद में कंपनी ने पिछले कुछ महीनों के दौरान फुलफिलमेंट केंद्रों, डिलिवरी स्टेशनों और नए केंद्रों के […]
फ्लिपकार्ट का स्मार्ट अपग्रेड और उत्पाद विनिमय पर जोर
आगामी त्योहरी सीजन और बिग बिलियन डेज बिक्री को मद्देनजर रखते हुए ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अब किफायती पेशकश तैयार कर रही है। इसके तहत स्मार्ट अपग्रेड प्लान और उत्पाद विनिमय कार्यक्रम लाए गए हैं जो मोबाइल, छोटे और बड़े घरेलू उपकरणों तथा इलेक्ट्रॉनिक सामानों की सभी श्रेणियों के लिए उपलब्ध हैं। ग्राहकों को आसान बदलाव […]
सिल्क को मिलेगी नई पहचान
दुनिया भर में मशहूर बनारसी सिल्क और सोनभद्र के कॉरपेट को जल्द नई पहचान मिलेगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वाराणसी में हाईटेक सिल्क, वीविंग ऐंड डिजाइन क्लस्टर, सोनभद्र के घोरावल में कॉरपेट और दरी क्लस्टर के लिए कॉमन फैसेलिटी सेंटर (सीएफसी) की मंजूरी दी है। दोनों सीएफसी की स्थापना के राज्य सरकार की […]
धान खरीद में देरी से पंजाब हरियाणा के किसान नाराज
तीन कृषि कानूनों पर चल रही चर्चा के बीच पंजाब और हरियाणा के किसान केंद्र के साथ एक और लड़ाई की राह पर हैं। इस बार धान की सालाना खरीद में होने वाली देरी से किसान नाराज हैं। इन दो उत्तर भारतीय राज्यों में सामान्यतया धान की खरीद 1 अक्टूबर से शुरू हो जाती है। […]
