सितंबर में यूपीआई से रिकॉर्ड लेन-देन
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के भुगतान प्लेटफॉर्म यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से सितंबर महीने में 6.5 लाख करोड़ रुपये के 3.65 अरब से ज्यादा लेन-देन हुए हैं। यह मात्रा और मूल्य दोनों हिसाब से अब तक का सर्वोच्च स्तर है। साथ ही यह लगातार तीसरा महीना है, जब इस प्लेटफॉर्म से 3 […]
तेज मांग से विनिर्माण बढ़ा : पीएमआई
कोविड-19 के प्रतिबंधों में ढील के बाद मांग बढऩे की वजह से सितंबर में विनिर्माण गतिविधियां तेज हुई हैं। हालांकि कच्चे माल के भंडारण और ईंधन की लागत बढऩे के कारण कीमतों को लेकर दबाव बढ़ा है। आईएचएस मार्किट का विनिर्माण का पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) सितंबर में बढ़कर 53.7 पर पहुंच गया, जो अगस्त […]
सितंबर में जीएसटी संग्रह 23 प्रतिशत बढ़कर 1.17 लाख करोड़ रुपये पर
सितंबर महीने में वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह बढ़कर 1.17 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 23 प्रतिशत और कोविड के पहले के वर्ष 2019-20 के समान महीने की तुलना में 27.3 प्रतिशत ज्यादा है। वित्त मंत्रालय को उम्मीद है कि यह सकारात्मक धारणा जारी रहेगी और […]
नई परियोजनाओं में 58 प्रतिशत गिरावट
नई परियोजनाओं में उल्लेखनीय तेजी का अभी इंतजार है। सितंबर तिमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में नई परियोजनाएं मूल्य के आधार पर 59.3 प्रतिशत कम हुई हैं। मार्च, 2021 तिमाही की तुलना में यह 58.3 प्रतिशत कम है। पूरी हो चुकी परियोजनाएं पिछले साल की तुलना में 9 प्रतिशत और पिछली […]
वाहन कलपुर्जा उद्योग में घटेगा आयात
वाहन क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से विनिर्माताओं को उच्च स्थानीय सामग्री के साथ नई प्रौद्योगिकी लाने में मदद मिलेगी। सरकार ने पिछले सप्ताह वाहन क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना को अधिसूचित किया है। वाहन कलपुर्जा बनाने वाली कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इससे चीन, ताइवान और दक्षिण कोरिया […]
सरकारी विनिवेश में मेघा की रुचि
हैदराबाद की कंपनी मेघा इंजीनियरिंग ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (एमईआईएल) न केवल सरकारी अनुबंधों पर बल्कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी खरीदने पर भी बड़ा दांव लगा रही है। कंपनी को शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, नीलाचल इस्पात और बीईएमएल के लिए पात्र बोलीदाता की सूची में शामिल किया गया है। कंपनी के प्रबंध […]
पीई-वीसी निवेश 49 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर
साल 2021 के पहले नौ महीनों के दौरान निजी इक्विटी एवं वेंचर कैपिटल (पीई-वीसी) फर्मों का कुल 840 सौदों के तहत भारतीय कंपनियों में निवेश रिकॉर्ड 49 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले कैलेंडर वर्ष के दौरान यह आंकड़ा 39.5 अरब डॉलर रहा था। इस प्रकार पीई-वीसी निवेश में 23 फीसदी की वृद्धि दर्ज की […]
एचएमडी का लक्ष्य मार्च 2022 तक 3.5 अरब सिरिंज क्षमता
कोविड-19 केटीकाकरण अभियान की रफ्तार जोर पकडऩे के साथ ही, टीका लगाने में महत्त्वपूर्ण घटक – सिरिंज की खरीद भी बढ़ गई है। हिंदुस्तान सिरिंजेस ऐंड मेडिकल डिवाइसेस (एचएमडी) ने कहा कि उसने कोविड-19 के टीकाकरण के लिए प्रति वर्ष एक अरब ऑटो-डिसेबल सिरिंज की उत्पादन क्षमता हासिल कर ली है। एचएमडी के प्रबंध निदेशक […]
फोर्ड इंडिया के पूर्व प्रबंध निदेशक टाटा मोटर्स में
फोर्ड इंडिया के पूर्व अधिकारी अनुराग मेहरोत्रा अब टाटा मोटर्स में बतौर उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय कारोबार एवं रणनीति- वाणिज्यिक वाहन करोबार इकाई) शामिल हो गए हैं। टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। मेहरोत्रा हाल तक फोर्ड इंडिया के प्रबंध निदेशक के तौर पर कंपनी के भारतीय कारोबार का नेतृत्व कर रहे थे। फोर्ड […]
एयर इंडिया बिक्री को मंजूरी जल्द
सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के बिक्री प्रस्ताव को मंत्रिस्तरीय समिति से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस बीच दो सरकारी अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया में विनिवेश संबंधी निर्णय लेने के लिए गठित सर्वोच्च समिति द्वारा इस लेनदेन को मंजूरी देने के लिए बैठक होना अभी बाकी है। सरकार एयर इंडिया की […]
