कई डेट फंडों में प्रतिफल कमजोर
कई डेट फंड श्रेणियों ने पिछले साल के दौरान 5 प्रतिशत से भी कम प्रतिफल दिया है, क्योंकि ब्याज दरें नीचे बनी हुई हैं। 17 डेट फंड श्रेणियों में से 13 ने 5 प्रतिशत से कम प्रतिफल दिया, जबकि क्रेडिट रिस्क फंडों ने 8.29 प्रतिशत का अच्छा प्रतिफल दिया है। वैल्यू रिसर्च के आंकड़े से […]
टाटा स्टील ने मित्सुई ओएसके लाइंस संग समझौता किया
टाटा स्टील ने आज कहा कि उसने पर्यावरण अनुकूल शिपिंग सॉल्युशनों के निर्माण एवं इस्तेमाल के लिए वैश्विक समुद्री परिवहन समूह मित्सुई ओएसके लाइंस (एमओएल) के साथ समझौता किया है। कंपनी ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि देश की सबसे पुरानी इस्पात उत्पादक द्वारा की गई यह पहल आपूर्ति शृंखला में ग्रीनहाउस […]
उभरते बाजारों के मुकाबले बेहतर रहेगा भारतीय इक्विटी का मूल्यांकन
वैश्विक निवेशकों के बीच भारत मेंं निवेश की अपील काफी ज्यादा सुधरी है, जिसकी वजह कंपनियों की सुधरी हुई बैलेंस शीट, सुधार पर ध्यान, रिकॉर्ड विदेशी मुद्रा भंडार और कर संग्रह की अच्छी रफ्तार है। क्रेडिट सुइस की रिपोर्ट में ये बातें कही गई है। सुधरा हुई परिदृश्य अब स्पष्ट तौर पर उभरते बाजारों के […]
बजाज फिनसर्व को एमएफ कारोबार शुरू करने की मंजूरी
बाजार नियामक सेबी से सैद्धांतिक तौर पर बजाज फिनसर्व को म्युचुअल फंड कारोबार शुरू करने की इजाजत मिल गई है, ऐसे में 35 लाख करोड़ रुपये वाले म्युचुअल फंड उद्योग में वह शामिल हो जाएगी। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है कि उसे सेबी से सैद्धांतिक तौर पर म्युचुअल फंड कारोबार शुरू […]
आठ में से पांच शेयर गिरावट पर सूचीबद्घ
अगस्त में शेयर बाजार में प्रवेश करने वाली आठ में से पांच कंपनियां गिरावट के साथ सूचीबद्घ हुईं। न्यूवोको विस्टास, विंडलाज बायोटेक, और कारट्रेड टेक अपने निर्गम भाव के मुकाबले नीचे सूचीबद्घ हुए। मंगलवार को एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनैंस और केमप्लास्ट सन्मार के शेयर अपने निर्गम भाव के मुकाबले गिरावट के साथ सूचीबद्घ हुए। एप्टस […]
पेटीएम कर्मियों ने इसॉप्स को शेयरों में बदला
पेटीएम के 166 मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों ने अपने कर्मचारी शेयर विकल्प (इसॉप) को शेयरों में तब्दील किया है। कंपनी ने नियामकीय जानकारी में इसका खुलासा किया है। आईपीओ की तैयारी कर रही पेटीएम स्टार्टअप तंत्र में सबसे बड़ी इसॉप व्यवस्थाओं में से एक से जुड़ी हुई है, और उसने अपने उन कर्मचारियों को लाभ […]
फिनटेक स्टार्टअप खाताबुक का मूल्यांकन 60 करोड़ डॉलर
फिनटेक स्टार्टअप खाताबुक ने फंडिंग के तीसरे दौर में 10 करोड़ डॉलर जुटाए हैं और अब उसका मूल्यांकन 60 करोड़ डॉलर के पास पहुंच गया है। फंडिंग के इस दौर की अगुआई अमेरिकी वीसी फर्म ट्राइब कैपिटल और मूरे स्ट्रैटिजिक वेंचर्स (एमएसवी) ने की। इसमें शामिल होने वाले अन्य निवेशकों में एल्केऑन कैपिटल शामिल रही […]
टिंडर के सह-संस्थापक की अगुआई में हाइक ने जुटाई रकम
केविन भारती मित्तल की तरफ से गठित सोशल प्लेटफॉर्म हाइक ने वैश्विक व भारतीय निवेशकों से रकम जुटाई है, जिसका खुलासा नहीं किया गया है। इस बार टिंडर के सह-संस्थापक जस्टिन मतीन की अगुआई में रकम जुटाई गई है। साथ ही सॉफ्टबैंक विजन फंड के सीईओ राजीव मिश्रा, सीन रैड (सह-संस्थापक टिंडर), अर्जुन सेठी (सहसंस्थापक […]
हुंडई ने मोटरस्पोट्र्स के अंदाज वाली कार से उठाया पर्दा
कोरियाई कार कंपनी हुंडई ने भारत में आज मोटरस्पोट्र्स के अंदाज वाली अपनी पहली एन-लाइन कार से पर्दा हटा दिया। कंपनी ने युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के मकसद से तेज तर्रार इंजन और स्पोट्र्स कार जैसे अंदाज वाली एन-लाइन श्रेणी में सबसे पहले आई 20 पेश की है। हुंडई मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक […]
रीन्यू पावर का आरएमजी-2 संग विलय का काम पूरा
रीन्यू पावर ने आरएमजी एक्विजिशन कॉरपोरेेशन-2 (आरएमजी-2) संग विलय का काम पूरा कर लिया है। रीन्यू पावर के शेयर की नैसडेक स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्धता व उसकी ट्रेडिंग के लिए यह जरूरी था। विदेशी कंपनियां नैसडेक में सूचीबद्धता के लिए इसका इस्तेमाल करती हैं क्योंकि यह उन्हें अमेरिकी पूंजी बाजार में पहुंचने में उन्हें मदद […]
