विदेशी खासकर कोरियाई व चीनी कंपनियों का गढ़ बन रहा नोएडा
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का नोएडा विदेशी खासकर कोरियाई और चीनी कंपनियों का हब बन रहा है। चीन की ओप्पो, वीवो और फारमी के साथ पांच कोरियाई कंपनियों ने अपनी इकाई लगाने के लिए ग्रेटर नोएडा में जमीन ली है। ग्रेटर नोएडा में निवेश करने वाली पांचों कोरियाई कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र से […]
‘तालिबान को बदलनी पड़ सकती है अपनी रूढि़वादी सोच’
अफगानिस्तान में एयर इंडिया के जनरल सेल्स एजेंट (जीएसए) सुमीर भसीन काबुल में विगत कई वर्षों से ‘अनार’ नाम से भारतीय रेस्तरां का सफल संचालन कर चुके हैं। भसीन मुश्किल हालात में फंसे इस देश की पंजशेर घाटी सहित वहां के लगभग चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं। वह संभवत: अफगानिस्तान में एक मात्र भारतीय व्यवसायी हैं […]
टीके की अनिवार्यता से बेटिकट बढ़े
कोरोना टीके की दोनों खुराक ले चुके आम यात्रियों को 15 अगस्त से मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करने की इजाजत मिलने के साथ ही बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। बिना टिकट यात्रा करने वालों पर नकेल कसने के लिए रेलवे ने गहन जांच अभियान शुरू […]
प्रदूषित हवा से मिलेगी दिल्ली को मुक्ति
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी को प्रदूषित हवा से मुक्ति दिलाने के लिए दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्मॉग टावर की सोमवार को शुरुआत की। सरकार का दावा है कि यह देश का पहला स्मॉग टावर है। अमेरिकी तकनीक से बना यह स्मॉग टावर हवा में प्रदूषण की मात्रा को कम करेगा। इसकी लागत करीब […]
संक्रमण कम तो आर्थिक संकेतकों में दिख रहा सुधार
खरीदारी और लोगों की आवाजाही के संकेतकों ने आर्थिक सुधार में मजबूती की ओर इशारा किया है। देश में कोविड-19 के मामलों में कमी दिख रही है। मई महीने में जहां कोविड के मामले रोजाना 4 लाख से अधिक दर्ज किए जा रहे थे, वहीं पिछले हफ्ते तक रोजाना 40,000 से कम मामले देखे गए […]
31 तक काबुल छोड़ दे अमेरिका
तालिबान अमेरिका के सैन्य बलों की अफगानिस्तान से पूर्व वापसी की 31 अगस्त की समयसीमा को आगे नहीं बढ़ाएगा। यह जानकारी सोमवार को तालिबान के सूत्रों ने दी है। तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने स्काई न्यूज के साथ साक्षात्कार में कहा कि 31 अगस्त रेड लाइन है और अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी की समय […]
अफगानिस्तान संकट से भारत में मेवों की कीमतों में तेजी
अफगानिस्तान में तालिबान ने तख्तापलट किया और भारत में मेवों के भाव चढ़ गए। इसकी वजह यह है कि अराजकता की वजह से अफगानिस्तान से मेवों की आपूर्ति ठप पड़ गई है। अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो त्योहारों पर मेवों की किल्लत पैदा हो सकती है और दाम भी बढ़ सकते हैं। अमेरिका […]
आयशर ने सिद्घार्थ लाल को एमडी पद पर किया बहाल
आयशर मोटर्स के निदेशक मंडल ने पारितोषिक पर विवाद को खत्म करते हुए सिद्घार्थ लाल को कंपनी के प्रबंध निदेशक पद पर फिर नियुक्त करने का निर्णय किया है। उनकी पुनर्नियुक्ति 1 मई, 2021 से प्रभावी है। कंपनी का बोर्ड इस निर्णय पर अब डाक मतपत्र के जरिये शेयरधारकों से अनुमति लेगा। 17 अगस्त को […]
स्काईमेट ने घटाया बारिश का अनुमान
जून से शुरू दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के चार महीने के सीजन का आखिरी महीना शुरू होने जा रहा है। ऐसे में मौसम पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी कंपनी स्काईमेट ने आज अपना 2021 का पूर्वानुमान घटाकर ‘सामान्य से कम’ कर दिया। इसने अप्रैल में इस साल मॉनसून लंबी अवधि के औसत का 103 फीसदी यानी ‘सामान्य’ […]
मुद्रीकरण योजना का ऐलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 6 लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना की घोषणा की है। इसके तहत केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक इन संपत्तियों का मुद्रीकरण करेगी। यह केंद्र सरकार की राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा पाइपलाइन बजट का 14 फीसदी है। इस योजना के दायरे में 12 मंत्रालयों और विभागों की […]
