जोखिम उठाने आगे आएं उद्योग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार ने पिछली सरकारों की पुरानी मानसिकता को छोड़ते हुए आर्थिक सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उद्योगों से इन सुधारों का लाभ उठाने के लिए आगे आने और जोखिम उठाने के प्रयास करने का आह्वान किया। मोदी ने कहा कि […]
बिजली उत्पादन तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर
पिछले सप्ताह बिजली उत्पादन और लोगों की आवाजाही में बढ़ोतरी के साथ ही आर्थिक गतिविधियों के साप्ताहिक संकेतकों में सुधार के संकेत नजर आए। बिजली उत्पादन सालाना आधार पर तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर रहा और यह सालाना आधार पर 2019 के स्तर से ऊपर बना हुआ है। भारतीय रेलवे ने भी 2020 के […]
नियमों का पालन कर रही ट्विटर
केंद्र सरकार ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि ट्विटर ने कंपनी और सरकार के बीच विवाद को खत्म करते हुए स्थायी अधिकारियों की नियुक्ति कर नए सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल आचार संहिता) नियम, 2021 का पालन किया है। कानूनी मामलों से जुड़े समाचार के एक पोर्टल लाइव लॉ के मुताबिक, […]
बेवकूफियों के संक्रामक मेल से महामारी नियंत्रण हुआ नाकाम
महामारी का एक रोचक पहलू मूर्खता का प्रसार एवं खुला समर्थन रहा है। एक व्यक्ति के तौर पर हम सबमें कुछ खामियां और आत्मघाती आवेग होते हैं। हालांकि एक सामाजिक पशु के रूप में हमसे यह अपेक्षा होती है कि भीड़ का विवेक इस्तेमाल कर इन आवेगों को काबू में रखें और कमजोरियों के व्यक्तिगत […]
सूक्ष्म-प्रबंधन से परहेज ही बेहतर
सूक्ष्म-प्रबंधन का आशय उस स्थिति से है जब निचले स्तर पर लिए जाने वाले निर्णयों को भी उच्च स्तर पर नियंत्रित करने की कोशिश की जाती है। इस रवैये के साथ मुख्य समस्या यह है कि ब्योरे पर ज्यादा जोर देने से व्यापक नीतिगत प्रारूप पर ध्यान केंद्रित नहीं रह पाता है। मसलन, कुछ पेड़ों […]
भारत के लिए चेतावनी
जलवायु परिवर्तन पर अंतरसरकारी पैनल (आईपीसीसी) जलवायु वैज्ञानिकों का समूह है जो साथ मिलकर समय-समय पर जलवायु परिवर्तन की स्थिति और उसके प्रभाव को लेकर विशेषज्ञों के बीच बनी सहमति का आकलन करते हैं। समूह की छठी आकलन रिपोर्ट हाल ही में जारी की गई है और इसमें पूरे विश्व और खासकर भारत को लेकर […]
यूपी में बाढ़ ने पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड तक मचाई तबाही
उत्तर प्रदेश में बाढ़ ने पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड तक तबाही मचा दी है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और प्रयागराज में शहरी इलाकों में नावें चल रही हैं तो बुंदेलखंड के हमीरपुर-जालौन जिलों में बाढ़ से भयावह हालात पैदा हो गए है। बुंदेलखंड में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने व राहत सामाग्री पहुंचाने […]
बिना अनुमति चल रही प्लास्टिक इकाइयों पर होगी सख्ती
दिल्ली सरकार बिना पर्यावरण अनुमति के चल रही प्लास्टिक इकाइयों पर सख्ती करने जा रही है। सख्ती करने से पहले सरकार ने इन इकाइयों को अनुमति लेने का एक और मौका दिया है। इस मौके का फायदा न उठाने वाली प्लास्टिक इकाइयों को बंद किया जाएगा और इनसे पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि भी वसूली जाएगी। दिल्ली […]
कानपुर से अब देश के बड़े शहरों के लिए होगी सीधी उड़ान
अरसे से हवाई सेवाओं की बाट जोह रहे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से अब देश के कई बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ान मिलेगी। नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के मुताबिक अगले महीने 15 सितंबर से कानपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद की सीधी उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इससे […]
नोएडा के डेटा सेंटर पार्क में 20,000 करोड़ रुपये का होगा निवेश
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रहे डेटा सेंटर पार्क में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर 28 में 200 एकड़ जमीन पर विकसित हो रहे इस डेटा पार्क में दुनिया की विख्यात आईटी कंपनियां निवेश करेंगी। योगी सरकार इस महीने […]
