वाहनों की बिक्री टॉप गियर में
जुलाई महीने के दौरान वाहनों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई क्योंकि यात्री वाहन उद्योग की मात्रात्मक बिक्री को ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों से दमदार ऑर्डर बुक और पूछताछ/बुकिंग में तेजी से बल मिला। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा से भी मांग को रफ्तार मिल सकती है। […]
निजी बैंकों का लाभ बढ़ा, प्रावधान घटा
निजी क्षेत्र के बैंकों का शुद्ध लाभ जून तिमाही में सालाना आधार पर 33.6 फीसदी बढ़ा जबकि क्रमिक आधार पर उसमें 18.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। यह ऐसे समय मेंं हुआ जब भारतीय अर्थव्यवस्था को कोरोना की दूसरी लहर का झटका लगा। नतीजे घोषित करने वाले 14 निजी बैंकों में से सिर्फ एक आईडीएफसी […]
छोटे और मझोले शेयरों की चमक बरकरार
स्मॉल-कैप और मिड-कैप शेयरों में तेजी बरकरार है, क्योंकि लार्ज-कैप में कमजोरी के संकेत दिख रहे हैं। जुलाई में, निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 8.1 प्रतिशत चढ़ा, और इस साल अब तक (वाईटीडी) के आधार पर उसमें 48.5 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 में 3.1 प्रतिशत की मजबूती आई है और उसमें […]
चावल को समृद्घ करने से दूर नहीं होगी पोषण की कमी
केंद्र सरकार पुरानी एनीमिया की बीमारी और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से वितरित किए जाने वाले चावल को समृद्घ करने के अपने कार्यक्रम को विस्तारित करने पर विचार कर रही है। वहीं, करीब 18 विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए एक हालिया शोध पत्र में […]
‘स्वच्छ ऊर्जा में मजबूत नजर आएगा अंतरराष्ट्रीय पूंजी का प्रवाह’
बीएस बातचीत भारत इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर कदम बढ़ रहा है ऐसे में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) मानती है कि देश को तेजी से स्वचालित उद्योग के अगले अध्याय का हिस्सा बन जाना चाहिए। आईईए के कार्यकारी निदेशक फेथ बिरोल ने शाइन जैकब के साथ बातचीत में नवीकरणीय ऊर्जा में भारत के भविष्य और स्वच्छ […]
औद्योगिक क्लस्टर बनेंगे आगरा और प्रयागराज
उत्तर प्रदेश में आगरा और प्रयागराज जिले में दो बड़े औद्योगिक क्लस्टर बनेंगे। दोनो क्लस्टर इन जिलों से होकर गुजरने वाले औद्योगिक गलियारे के आसपास स्थापित होंगे। केंद्र सरकार ने आगरा और प्रयागराज में दो बड़े औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने पर अपनी सहमति जता दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार से अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक […]
7 बड़े शहरों में 6.3 लाख फ्लैटों के निर्माण में अच्छी खासी देर
एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के 7 प्रमुख शहरों में 6,29,000 आवासीय इकाइयों के निर्माण में पर्याप्त देरी हुई है या उनका काम रुक गया है। एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कम से कम 71 प्रतिशत फ्लैट ऐसे हैं, जिनकी कीमत 80 लाख रुपये से कम है, 18 प्रतिशत फ्लैट […]
कृषि ऋण ने पकड़ी रफ्तार
खुदरा और कृषि में ऋण वृद्घि जून, 2021 में सालाना आधार पर अधिक तेज गति से आगे बढ़ी। इससे राज्यों द्वारा प्रतिबंधों में धीरे धीरे ढील देने के बाद आर्थिक गतिविधि में उछाल के संकेत मिलते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक हालांकि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में ऋण वृद्घि जून महीने में सुस्त […]
एमपीएस मानकों से मिल सकती है सशर्त छूट
सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को 25 प्रतिशत न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (एमपीएस) मानकों से छूट देने का ढांचा तैयार करने के मसले पर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), वित्त मंत्रालय से परामर्श कर रहा है। यह कदम निष्पक्षता सुनिश्चित करने और सरकार द्वारा हाल में की गई व्यवस्था के स्वैच्छिक इस्तेमाल से बचने […]
जुलाई में यूपीआई से लेन-देन रिकॉर्ड पर
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के भुगतान प्लेटफॉर्म यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से लेन-देन मात्रा व मूल्य दोनों हिसाब से जुलाई में सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। यूपीआई से लेन-देन मात्रा के हिसाब से 3 अरब और मूल्य के हिसाब से 6 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है, जिससे […]
