छोटे राज्यों को रास नहीं आता दबाव
छोटे से राज्य मिजोरम और असम अपने भूभाग के लिए मशीनगन से क्यों लड़ रहे हैं, यह समझने के लिए हमें पांच प्रश्न उठाने होंगे। इनके उत्तरों में ही इस मुद्दे का सारांश निहित है। पहला, असम पूर्वोत्तर के जिन छह राज्यों के साथ सीमा साझा करता है उनमें से चार के साथ उसका बड़ा […]
राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की महत्त्वपूर्ण भूमिका
पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह ने राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) का जिक्र करते हुए कहा था कि यह खास लोगों का एक विशेष समूह था। हरेक व्यक्ति इसका सदस्य नहीं हो सकता लेकिन इस समिति में किसी भी विषय पर चर्चा हो सकती थी।’ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में संयुक्त […]
राजकोषीय सेहत पर ध्यान
बीते कुछ सप्ताह से देश के बड़े इलाके में कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिली है। यही कारण है कि राज्य सरकारों ने आवागमन पर लगे प्रतिबंधों को शिथिल किया है और आर्थिक गतिविधियां भी सामान्य हुई हैं। राज्य सरकारों द्वारा संक्रमण के स्तर को देखते हुए प्रतिबंध लगाने और हटाने के […]
प्रवासी श्रमिकों की मुश्किलें कम नहीं
पिछले साल देश में कोविड-19 के प्रकोप की वजह से जब केंद्र ने देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया था, तो सबसे अधिक दिखाई देने वाली दुर्दशा प्रवासी श्रमिकों की थी, जो शहरों से गांवों तक पैदल ही कष्टकारी यात्रा कर रहे थे। एक साल बाद भी वे अपर्याप्त सहायता, बेरोजगारी और टीकाकरण की कमी से कष्ट […]
47 करोड़ लोगों ने ली टीके की खुराक
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 41,831 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,16,55,824 हो गई, वहीं देश में टीके की खुराक ले चुके लोगों की संख्या 47 करोड़ को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अद्यतन किए गए आंकड़े में यह जानकारी दी। देश में […]
सिंधू ने झटक लिया बैडमिंटन का कांसा
रविवार की रात जापान की राजधानी टोक्यो के आसमान पर जब सितारे चमक रहे थे तब नीचे बैडमिंटन कोर्ट पर ऊंचे कद की पीवी सिंधु ने चीन की पिंग च्याओ को तारे दिखा दिए और शानदार स्मैश के साथ कांस्य पदक अपने गले में डाल लिया। रियो ओलिंपिक में चांदी बटोरने वाली सिंधु इस बार […]
बच्चों के टीके पर तेजी से हो रहा काम
यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो भारत में बच्चों के लिए कोविड-19 के कम से कम दो टीकों के विकल्प जल्दी ही उपलब्ध होंगे। बच्चों के टीकों की प्रमुख दावेदारों में से एक है जाइडस कैडिला का डीएनए-प्लाज्मिड टीका जिसका परीक्षण 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों पर किया गया। दूसरा टीका फाइजर-बायोनटेक अथवा मॉडर्ना […]
दरों में बदलाव की उम्मीद कम
अर्थशास्त्रियों और बॉन्ड बाजार के भागीदारों के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 6 अगस्त को मौद्रिक नीति की घोषणा में ंअपनी दरें या रुख नहीं बदलना चाहेगा। अत्यधिक नरम मौद्रिक नीतियां आगे भी सामान्य रूप से जारी रहेंगी, इसकी थाह लेने के लिए अर्थशास्त्रियों और बॉन्ड बाजार के भागीदारों की घोषणा की भाषा पर नजर […]
जीएसटी संग्रह फिर 1 लाख करोड़ रुपये पार
कोविड-19 की पाबंदियों में ढील के बाद आर्थिक गतिविधियां शुरू होने से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में तीन महीने के उच्च स्तर 1.1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। उम्मीद से बेहतर कर संग्रह से सरकार को आर्थिक सुधार में तेजी लाने के लिए खर्च बढ़ाने में मदद मिल सकती है। […]
एनएसई की आईपीओ की योजना
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) एक बार फिर आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रहा है। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज एनएसई ने इस बारे में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या वह एक बार फिर से आईपीओ लाने के लिए मसौदा दस्तावेज जमा करा सकता […]
