टाटा मोटर्स का कम हुआ घाटा
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स का चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में एकीकृत शुद्ध घाटा कम होकर 4,450.12 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में कंपनी को 8,443.98 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही […]
बिजली आपूर्तिकर्ता का चयन अभी दूर
विद्युत अधिनियम में महज संशोधन कर देने से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्तिकर्ता को चुनने का विकल्प नहीं मिलने वाला है। विभिन्न राज्यों में कई विद्युत वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का अभाव, डिस्कॉम के निजीकरण को लेकर कम दिलचस्पी और व्यापक नियमों का नहीं होना एक गतिशील विद्युत खुदरा बाजार के रास्ते की कुछ अहम रुकावटें हैं। […]
2025 तक 5 अरब डॉलर का होगा क्विक कॉमर्स
देश का क्विक कॉमर्स बाजार बढ़कर अगले पांच वर्ष में 10 से 15 गुना होने के आसार हैं। परामर्श कंपनी रेडसीर की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक 2025 तक देश में यह बाजार 5 अरब डॉलर का हो जाएगा। क्विक कॉमर्स सेवा में एक सामान्य आपूर्ति शुल्क पर 45 मिनट के अंदर उपभोज्य वस्तुओं की […]
स्टेट बैंक ने किया शीर्ष स्तर पर अधिकारियों में फेरबदल
भारतीय स्टेट बैंक ने आज मानव संसाधन, रणनीति और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों में बड़ी नियुक्तियों की घोषणा की। ओम प्रकाश मिश्रा को अब मानव संसाधन का उप प्रबंधन निदेशक (डीएमडी) के साथ साथ कॉर्पोरेट विकास अधिकारी बनाया गया है। मिश्रा ने राणा आशुतोष कुमार सिंह से पदभार ग्रहण किया जिन्हें रणनीति विभाग का डीएमडी और […]
संपत्ति मुद्रीकरण तेज करने के लिए पोर्टल
सरकार ने विनिवेश से 2.5 लाख करोड़ रुपये जुटाने और निवेशकों को जानकारी देने के लिए एक संपत्ति मुद्रीकरण डैशबोर्ड विकसित किया है, जिससे इस योजना की प्रगति की निगरानी की जा सके। सरकार की कवायद है कि सरकारी संपत्तियों की खरीद के इच्छुक निवेशकों को एक जगह सारी जानकारी उपलब्ध हो सके, जिसके लिए […]
अब तेल कंपनियों के हुए 1607 मोबाइल ईंधन पंप
तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने अब तक 1607 डोर टु डोर डिलिवरी (डीडीडी) मोबाइल पंप तैयार किए हैं। लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि इनका इस्तेमाल डीजल की डिलिवरी में हो रहा है। तेली ने कहा, ‘डीजल की डोर टु डोर डिलिवरी […]
मसूर दाल पर घटा मूल सीमा शुल्क
सरकार ने आज मसूर दाल के आयात पर बुनियादी सीमा शुल्क घटाकर शून्य कर दिया। साथ ही मसूर की दाल पर कृषि बुनियादी ढांचा विकास उपकर आधा करके 10 प्रतिशत कर दिया है। इसका मकसद घरेलू आपूर्ति दुरुस्त करना और बढ़ती कीमतों से ग्राहकों को राहत देना है। बुनियादी सीमा शुल्क और उपकर घटाए जाने […]
आईबीसी संशोधन विधेयक पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में विभिन्न विषयों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के बीच दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) संशोधन 2021 विधेयक पेश किया, जो इससे संबंधित अध्यादेश का स्थान लेगा। दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता संशोधन अध्यादेश, 2021, 4 अप्रैल, 2021 से प्रभावी हो गया था। इसके […]
कोयला बिजली संयंत्रों को बंद करने से बचेंगे करोड़ों रुपये
कोयले से चलने वाले 25 साल से ज्यादा पुराने बिजली संयंत्र बंद करने से 37,750 करोड़ रुपये बच सकते हैं। काउंसिल आन एनर्जी, एनवायरनमेंट ऐंड वाटर- सेंटर फॉर एनर्जी फाइनैंस (सीईईडब्ल्यू-सीईएफ) के एक अध्ययन में यह सामने आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की कुल 300 गीगावॉट स्थापित क्षमता में से 35 […]
16,527 कंपनियों के नाम आधिकारिक रिकॉर्ड से हटे
सरकार ने कहा कि अप्रैल, 2020 से जून, 2021 के बीच कुल 16,527 कंपनियों के नाम आधिकारिक रिकॉर्ड से हट गये। कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 248 के तहत अप्रैल, 2020 से जून, […]
