आईसीआईसीआई बैंक का डिजिटल सॉल्यूशन आया
निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने ‘आईसीआईसीआी स्टेक’ के माध्यम से कॉर्पोरेट्स व उनके साझेदारों, डीलरों, प्रमोटरों व कर्मचारियों के लिए डिजिटल बैंकिंग सॉल्यूशन पेश किया है। ये सेवाएं देश भर की इको-सिस्टम शाखाओं में मिल सकेंगी। इस तरह की 8 शाखाएं पहले ही खोली जा चुकी हैं। यह 2020 में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के […]
1-14 जून के दौरान निर्यात 46 प्रतिशत बढ़ा
वाणिज्य मंत्रालय के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूषण और पेट्रोलियम उत्पाद जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के चलते 1-14 जून के दौरान भारत का निर्यात 46.43 प्रतिशत बढ़कर 14.06 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान आयात भी 98.33 प्रतिशत बढ़कर 19.59 अरब डॉलर रहा। समीक्षाधीन अवधि में इंजीनियरिंग, रत्न […]
स्थानीय सामग्री की मात्रा नहीं बताई तो जेम से कारोबार में होगी परेशानी
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने आज कहा कि सार्वजनिक खरीद पोर्ट जेम पर अपने उत्पाद में स्थानीय सामग्री का प्रतिशत घोषित न करने वाले विक्रेताओं को कारोबार गंवाना पड़ेगा और वे बोली में हिस्सा नहीं ले सकेंगे, जिसमें खरीदार सिर्फ मेड इन इंडिया सामान को चुनते हैं। सरकार का ई-मार्केटप्लेस (जेम) 2016 में पेश किया […]
निलंबन अवधि समाप्त होने पर मिले 200 दिवाला आवेदन
भारतीय दिवाला और ऋण शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) ने कहा है कि 24 मार्च को नई कार्रवाई को लेकर निलंबन अवधि समाप्त होने के बाद से दिवाला कानून के तहत कर्ज में फंसी संपत्तियों के समाधान को लेकर लगभग 200 आवेदन मिले हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच आर्थिक गतिविधियों के प्रभावित होने के चलते […]
गहरे समुद्र मिशन को मंत्रिमंडल की मंजूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज ‘गहरे समुद्र मिशन’ को अनुमति प्रदान कर दी। इससे समुद्री संसाधनों की खोज और समुद्री प्रौद्योगिकी के विकास में मदद मिलेगी और समुद्र के संसाधनों का सतत इस्तेमाल हो सकेगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता की हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस […]
ईंधन की मांग में फिर से तेजी
कोविड-19 की वजह से राज्यों में लगे लॉकडाउन में ढील के साथ भारत में जून के पहले पखवाड़े में ईंधन की मांग फिर से बढ़ गई, लेकिन पिछले साल के मुकाबले खपत अब भी कम है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़े के मुताबिक जहां 1 से 15 जून के बीच पेट्रोल की बिक्री में 13 […]
एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड बाजार में खोई जमीन पाने की तैयारी में जुटा
एक ओर जहां भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता एचडीएफसी बैंक पर थोड़े समय के लिए नए क्रेडिट कार्डों को जारी करने पर रोक लगा रखा है वहीं बैंक इस बीच रोक हटने के बाद ज्यादा आक्रामक तरीके से बाजार हिस्सेदारी वापस पाने की तैयार में जुटा है। […]
भारत आएं वैश्विक निवेशक : मोदी
कोविड-19 संक्रमण के दूसरे लहर की भयावहता से उबरने की कोशिशों में जुटे भारत के प्रयासों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे में सुधार और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के काम को हमारी भावी चुनौतियों के केंद्र में रखने की जरूरत है। देश की आर्थिक वृद्धि […]
सतर्कता के बीच रिजर्व बैंक को आस
कोविड-19 की दूसरी लहर से मांग पर हुई असर के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है सतर्कता और सावधानी बरतने के बीच अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीदें भी बंधने लगी हैं। केंद्रीय बैंक ने कहा कि दूसरे आर्थिक संकेतक अर्थव्यस्था के पटरी पर आने का संकेत देने लगे हैं। केंद्रीय बैंक […]
ओकिनावा के ई-स्कूटर की कीमतें घटीं
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओकिनावा ऑटोटेक ने बुधवार को कहा कि फेम-दो नीति में हाल में हुए बदलावों के मद्देनजर उसने अपने वाहनों की कीमतों में 7,209 रुपये से 17,892 रुपये तक की कटौती की है। कंपनी के प्रेज प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत अब 99,708 रुपये है, जो पहले 1,17,600 रुपये थी। […]
