आर्थिक सुधार पर घट रही मांग की लटकती तलवार
कोविड-19 संक्रमण से उत्पन्न भविष्य की अनिश्चितताओं ने उपभोक्ताओं का उत्साह ठंडा कर दिया है। उपभोक्ता नजरिया एक महत्त्वपूर्ण आर्थिक संकेत होता है, जो हमें यह बताता है कि लोग अपनी वित्तीय स्थिति और देश की अर्थव्यवस्था के बारे में क्या सोचते हैं। इस महामारी से बचाव के टीके उपलब्ध होने के महीनों बाद भी […]
सुधारों का परिणाम
रबी की फसल के समस्यारहित विपणन के कारण अधिकांश फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर रिकॉर्ड खरीद हुई है और इसे सरकार और किसानों के बीच तीन कृषि सुधार कानूनों को लेकर बने गतिरोध से अलग करके नहीं देखा जा सकता। सबसे अधिक ध्यान देने वाली बात यह है कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर […]
फेसबुक : ‘कोविड-19 घोषणा’ का विस्तार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपने ‘कोविड-19 घोषणा’ के लिए तैयार साधन का भारत में विस्तार किया है ताकि लोगों तक कोरोना संक्रमण से संबंधित सही जानकारी पहुंच सके। अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश है जहां इस फीचर को जारी किया गया है। फेसबुक ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘इस फीचर को […]
गूगल ने नई प्राइवेसी सेटिंग की घोषणा की
गूगल ने निजता तय करने की नई व्यवस्था के साथ ही कृत्रिम मेधा टूल और एंड्रायड 12 का पहला बीटा वर्जन जारी करने सहित कई नई सुविधाओं की घोषणा की है। एंड्रायड 12 इस साल गूगल के उत्पादों में शामिल हो जाएगा। गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू […]
निजता नीति वापस ले व्हाट्सऐप
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बार फिर से सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप से अपनी नई निजता नीति वापस लेने को कहा है। व्हाट्सऐप ने पहली बार दिसंबर में इस नई नीति अपडेट की घोषणा की जिसके बाद से ही इसको लेकर विवाद नहीं थम रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को व्हाट्सऐप […]
केजरीवाल का बयान भारत का नहीं
सिंगापुर में कोरोनावायरस के कथित नए स्वरूप के मद्देनजर वहां उड़ान रद्द करने संबंधी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर सिंगापुर सरकार की आपत्ति के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश मजबूत साझेदार हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री की टिप्पणी भारत का बयान नहीं […]
राज्यों ने टीका निविदा शर्तों को बदला
कोविड-19 से बचाव के टीके खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की वैश्विक निविदाओं को शुरुआती चरण में बोलीदाताओं का साथ नहीं मिला है। लिहाजा, संभावित बोलीदाताओं को आकर्षित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और बीएमसी ने अपनी निविदा शर्तों में संशोधन किए हैं। पश्चिम बंगाल और बिहार सहित देश के […]
कोविड संक्रमण ठीक होने के तीन महीने बाद टीका
कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों को टीका लगवाने के लिए अब शायद ठीक होने के तीन महीने बाद तक इंतजार करना पड़ सकता है। कोविड-19 टीकाकरण पर गठित राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने इसकी सिफारिश की है। समूह ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण से उबरने के तीन महीने बाद व्यक्ति टीका ले सकता है। पहले यह […]
सरकारी बैंकों ने की दूसरे कर्ज पुनर्गठन की मांग
कोविड महामारी की बढ़ती गंभीरता और आर्थिक प्रभाव को देखते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक दूसरी बार कर्ज पुनर्गठन की अनुमति चाह रहे हैं। पिछले साल भी कोविड की वजह से कर्ज पुनर्गठन की मंजूरी दी गई थी ताकि किस्त का भुगतान नहीं करने वाले खातों डिफॉल्ट की श्रेणी में न आ सकें। कोविड महामारी […]
अदाणी ने खरीदी एसबी एनर्जी
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीआईएल) ने 3.5 अरब डॉलर (25,574 करोड़ रुपये) में एसबी एनर्जी का कारोबार खरीद लिया है। इसे देश के अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के सबसे बड़े सौदों में से एक माना जा रहा है। एसबी एनर्जी इंडिया सॉफ्टबैंक समूह और भारती एंटरप्राइजेज की संयुक्त उद्यम है, जो इस सौदे के साथ ही […]
