वधावन के प्रस्ताव पर करें विचार
राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट (एनसीएलटी) के मुंबई पीठ ने दिवालिया ऋणदाता कंपनी दीवान हाउसिंग फाइनैंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के प्रशासक को कंपनी के पूर्व प्रवर्तक कपिल वधावन की पेशकश ऋणदाताओं की समिति के समक्ष रखने के लिए कहा है। पीठ ने आज सुनवाई के दौरान ऋणदाताओं की समिति से भी वधावन के प्रस्ताव पर विचार के […]
उत्तर प्रदेश में सख्ती बढ़ी
उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट को देखते हुए शादी ब्याह और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए लोगों की संख्या को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। प्रदेश सरकार के मंगलवार को जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक अब सार्वजनिक आयोजनों में जमा होने वाले लोगों की तादाद घटाकर आधी कर दी गई है। वहीं सभी तरह […]
तमिलनाडु, पंजाब और असम में चरम पर पहुंच सकता है संक्रमण
तमिलनाडु, असम और पंजाब में अगले दो हफ्तों के दौरान कोरोनावायरस के मामले अपने चरम पर पहुंच सकते हैं। यह जानकारी ‘सूत्र’ मॉडल से मिली है। यह गणित मॉडल कोरोनावायरस के मामलों की तीव्रता का अनुमान जताने में मदद करता है। मॉडल के मुताबिक, राहत की बात यह है कि दिल्ली और महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, […]
कोविड खर्च में मदद देगा स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक
स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड के इलाज के लिए अपने बैंक और वैश्विक कारोबार सेवा इकाई के 25,000 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के मेडिकल खर्चों की भरपाई करेगा। अन्य भारतीय कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए ऐसी ही योजनाओं की घोषणा की है। विशेष रूप […]
कोरोना के कम हो रहे मामले, लेकिन सतर्क रहें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यों और जिलों के अधिकारियों से कहा कि बड़े पैमाने पर कोरोनावायरस के टीकों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों पर बहुत ध्यान देने के साथ ही हमारी लड़ाई एक-एक […]
बच्चों व बेसहारा बुजुर्गों को पेंशन
दिल्ली सरकार ने कोरोना से मौत होने पर परिजनों को मुआवजा के साथ पेंशन देने का निर्णय लिया है। सरकार अनाथ बच्चों और बेसहारा बुजुर्गों को 2,500 रुपये महीना पेंशन देगी। सरकार ने बिना राशन कार्ड वाले जरूरतमंद गरीबों को भी मुफ्त राशन देने का फैसला किया है। बीते 24 घंटे में संक्रमण दर और […]
साल के अंत तक टीका निर्यात: सीरम
दुनिया की सबसे बड़ी टीका निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का कहना है कि वह इस वर्ष के अंत तक वैश्विक टीका गठजोड़ कोवैक्स को टीकों की आपूर्ति शुरू कर सकती है। कंपनी देश में कोविड-19 से निपटने के लिए एस्ट्राजेनेका और नोवावैक्स के टीके बना रही है। उसने एक वक्तव्य जारी करके कहा […]
मई में ई-वे बिल सृजन निचले स्तर पर
मई महीने में बहुत कम ई-वे बिल निकाला गया और रोजाना का औसत ई-वे बिल एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान आर्थिक गतिविधियों में तेज गिरावट का पता चलता है। वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) के आंकड़ों के मुताबिक 16 मई तक पोर्टल से […]
‘एयर इंडिया के निजीकरण में जोखिम नहीं’
एयर इंडिया के खिलाफ अमेरिका में केयर्न एनर्जी के मुकदमे से एयरलाइंस के निजीकरण पर कोई असर नहीं होगा और यह बगैर व्यवधान के हो जाएगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि एयरलाइंस की निजी खरीदार को बिक्री केयर्न एनर्जी के दावे को खारिज करते यह साफ कर देगी कि यह सरकार से कानूनी […]
गुजरात के पश्चिमी तट पर भारी तबाही, सेना का बचाव कार्य जारी
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ के कारण समु्द्र में अनियंत्रित होकर बहे 2 बजरों पर सवार 314 लोगों को बचा लिया है। तूफान के कमजोर पडऩे के संकेत मिले हैं, लेकिन तौकते ने महाराष्ट्र और गुजरात में भारी तबाही मचाई है। गुजरात में चक्रवाती तूफान से राज्य के पश्चिमी तट […]
