आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ 278 फीसदी बढ़ा
निजी क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ मार्च 2021 में समाप्त चौथी तिमाही में 278 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 512 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्ध ब्याज आय में मजबूत बढ़त के दम पर बैंक का मुनाफा बढ़ा। पिछले साल की समान अवधि में बैंक ने 135 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया […]
गोदरेज प्रॉपर्टीज को 192 करोड़ रुपये का नुकसान
गोदरेज समूह की कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में 192 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया है जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 102 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। अग्रणी शहरों में आवासों की बिक्री में कमजोरी के कारण ऐसा देखने को मिला। पिछले एक साल […]
टाटा रियल्टी ने रिहायशी श्रेणी में की दमदार बिक्री
टाटा समूह की रियल एस्टेट इकाई टाटा रियल्टी ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान रिहायशी परियोजनाओं में अपने बिक्री लक्ष्य के मुकाबले 120 फीसदी बिक्री दर्ज की। कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय दत्त के मुताबिक, 17 रिहायशी परियोजनाओं में से 13 परियोजनाओं में बिक्री वित्त वर्ष 2021 के लक्ष्य को पार कर गई। […]
फाइजर ने कोविड टीके के लिए जल्द मंजूरी मांगी
दवा बनाने वाली वैश्विक कंपनी फाइजर के चेयरमैन एवं सीईओ अल्बर्ट बोर्ला ने सोमवार को कहा कि कंपनी भारत में फाइजर-बायोनटेक टीका उपलब्ध कराने की खातिर उसे जल्दी मंजूरी दिलाने के लिए भारत सरकार के साथ बीतचीत कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि फाइजर अपने अमेरिका, यूरोप और एशिया के वितरण केंद्रों से […]
तुरंत नहीं बढ़ सकती उत्पादन क्षमता
कोविड-19 का टीका कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) अदर पूनावाला ने सोमवार को कहा कि रातों-रात टीके की उत्पादन क्षमता नहीं बढ़ायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि टीके का उत्पादन एक खास प्रक्रिया के तहत होता है जिसमें समय लगता है। पूनावाला ने यह भी कहा […]
एशियाई मॉडल पोर्टफोलियो में भारत को किया डाउनग्रेड
बीएस बातचीत कोविड के मामलों में आ रही तेजी और प्रमुख शहरों में लॉकडाउन बढऩे से बाजारों को मई में कई तरह की अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ेगा। बीएनपी पारिबा में एशिया-पैसीफिक इक्विटी रिसर्च के प्रमुख मनीषी रायचौधरी ने पुनीत वाधवा के साथ एक साक्षात्कार में बताया कि खपत और कुछ सेवा क्षेत्रों में कमी […]
भारत में चिकित्सा ढांचे को दुरुस्त करेगी कैपजेमिनाई
फ्रांस में मुख्यालय वाली आईटी कंपनी कैपजेमिनाई ने कोविड-19 की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए भारत में केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों में योगदान देने के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च करने की प्रतिबद्घता जताई है। इस कोष का इस्तेमाल कोविड केयर आईसीयू सुविधाओं, ऑक्सीजन तैयार करने वाले संयंत्रों के निर्माण और अन्य […]
एक महीने में 50 फीसदी चढ़ा सेल
सरकारी स्वामित्व वाली स्टील कंपनी सेल ने पिछले एक महीने में 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है। ज्यादातर बढ़त पिछले चार कारोबारी सत्र मेंं दर्ज हुई है और यह शेयर 100 रुपये से 28 फीसदी की बढ़त के साथ 128 रुपये पर पहुंच गया। धातु क्षेत्र की सभी कंपनियों के शेयर बढ़त […]
ब्रुकफील्ड इनविट का नाम बदलेगा
कनाडा की वित्तीय पावरहाउस ब्रुकफील्ड के स्वामित्व वाला इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट (इनविट) ‘टावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट’ अपना नाम बदलकर डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट करने की योजना बना रहा है जिससे कि ट्रस्ट की आगामी व्यावसायिक संभावनाओं को मजबूत बनाया जा सके। इनविट ने कहा है कि ट्रस्ट को ‘डेटा’ नाम जोडऩे से अपना दायरा व्यापक बनाने में […]
निवेशकों को भा रहे चीनी उत्पादक फर्मों के शेयर
सोमवार को चीनी कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी दर्ज की गई। बजाज हिंदुस्तान, द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज, धामपुर शुगर मिल्स, अवध शुगर ऐंड एनर्जी, उत्तम शुगर मिल्स, और डालमिया भारत शुगर ऐंड इंडस्ट्रीज में 15 से 20 प्रतिशत के बीच तेजी दर्ज की गई। त्रिवेणी इंजीनियरिंग ऐंड इंडस्ट्रीज, ईआईडी पैरी, श्री रेणुका शुगर्स, और बलरामपुर […]
