बिल और मेलिंडा का तलाक: संपत्ति का बंटवारा होगा सहज?
अरबपति समाजसेवी और दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने तलाक की घोषणा करते हुए अपनी 27 साल की शादी को तोडऩे का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वे अब एक दंपती के रूप में साथ नहीं रह सकते हैं लेकिन अपनी संस्था में साथ काम करते रहेंगे। ट्विटर पर एक संयुक्त बयान […]
आठ एशियाई शेरों को कोरोना
हैदराबाद के नेहरू प्राणी उद्यान में आठ एशियाई शेर कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि सभी आठ शेरों का इलाज किया जा रहा है और उनकी सेहत में काफी सुधार हो रहा है। सांस लेने में तकलीफ के लक्षण दिखने के बाद एनेस्थीसिया की […]
कोविड दवा सामग्री के दाम में उछाल
कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली प्रमुख दवाओं के निर्माण में काम आने वाली दवा सामग्री की कीमतों में पिछले कुछ महीने में 25-180 फीसदी के दायरे में तेजी आई है। इसकी दो वजहों में मांग में अचानक आई वृद्धि और चीन से होने वाली धीमी आपूर्ति शामिल है। […]
रद्द हुआ आईपीएल, 3,000 करोड़ रुपये का बिगड़ा खेल
कोरोनावायरस आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी सेंध लगा ही गया और कई टीमों के खिलाडिय़ों तथा कर्मचारियों में संक्रमण पाए जाने के बाद आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल का टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट की ब्रांड वैल्यू को लगातार दूसरे साल झटका लगा। […]
सामरिक साझेदारी की ओर बढ़ेंगे भारत और ब्रिटेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को 10 वर्ष का एक महत्त्वाकांक्षी खाका पेश किया जिसके तहत न केवल भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को व्यापक सामरिक साझेदारी में तब्दील किया जाना है बल्कि रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाया जाएगा। मोदी और जॉनसन के […]
ऑक्सीजन में कमी पर अदालत सख्त
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र से पूछा कि कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति पर आदेश की तामील नहीं करने के कारण उसके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जाए। अदालत ने कहा, ‘आप शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर छिपा सकते हैं मगर हम ऐसा […]
5जी के परीक्षण को हरी झंडी
दूरसंचार विभाग ने आज मोबाइल सेवा प्रदाताओं को उन उपकरण विनिर्माताओं के साथ मिलकर देश में 5जी तकनीक का परीक्षण करने की अनुमति दे दी, जिनके साथ उनका करार है। मगर चीनी उपकरण विनिर्माताओं के साथ परीक्षण की इजाजत नहीं है। केंद्र सरकार ने भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और एमटीएनएल को 5जी के […]
अप्रैल में कम बने ई-वे बिल!
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ई-वे बिल बनने को आर्थिक गतिविधियों में तेजी का अहम संकेतक माना जाता है। मगर अप्रैल के महीने में शायद काफी कम बिल बने हैं। कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए देश के ज्यादा से ज्यादा शहरों में लॉकडाउन तथा पाबंदियों के कारण अप्रैल में ई-वे बिल की संख्या पिछले […]
प्रैक्टो 1 करोड़ लोगों को टीका लगाएगी
देश फिलहाल कोविड-19 की दूसरी घातक लहर से जूझ रहा है और ऐसे में टीकाकरण की बेहद आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवा प्रौद्योगिकी फर्म प्रैक्टो ने 1 करोड़ से अधिक भारतीयों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने कॉरपोरेट सुरक्षा नाम से एक कार्यक्रम की घोषणा […]
कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा
निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2021 की तिमाही में 36 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,589 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,905 करोड़ रुपये रहा था। एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ इस अवधि में 33 फीसदी उछलकर 1,682 करोड़ रुपये […]
