कोविड-19 से बचाव में कौन कितना असरदार
भारत सरकार ने उन विदेशी टीकों को अनुमति दने के लिए नियमन में संशोधन किया है जिन्हें देश में शीर्ष नियामकों से आपातकालीन इस्तेमाल अधिकार (ईयूए) मिला है। ये ऐसे टीके हैं जिन्हें संयुक्त राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफ डीए) यूके मेडिसिंस ऐंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए), यूरोपीय मेडिसिंस एजेंसी (ईएमए), फार्मास्यूटिकल्स ऐंड […]
कैसे आईआईटी के पूर्व छात्रों ने तेजी से बनाया विश्व स्तरीय वेंटिलेटर
पिछले साल मार्च में जब अर्थव्यवस्था थम गई थी, उस समय निखिल कुरेले और हर्षित राठौड़ एक नया कारोबार करने जा रहे थे। उन्होंने अपने शिक्षण संस्थान आईआईटी कानपुर के एक ईमेल का जवाब दिया था। इस ईमेल में महामारी से लडऩे की खातिर स्टार्टअप से वेंटिलेटर बनाने के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। दोनों […]
ऑक्सीजन और वेंटिलेटर का गहराता संकट
कोविड-19 महामारी की ताजा लहर से न केवल अस्पताल में बेड की कमी से पूरी चिकित्सा व्यवस्था का बुनियादी ढांचा चरमरा गया है बल्कि वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की क्षमता और आपूर्ति में भी बड़ी बाधाएं देखी जा रही हैं। एक तरफ, वेंटिलेटर उद्योग की मुश्किल यह है कि कुछ अस्पतालों में उनका स्टॉक बेकार पड़ा […]
नौकरी गई और मुआवजा मिला तो कैसे लें कर छूट
महामारी की वजह से पैदा अवरोधों के चलते वित्त वर्ष 2020-21 में बहुत से लोगों की नौकरियां चली गईं। ऐसे व्यक्ति को नौकरी से हटाए जाते समय अपने नियोक्ता से मिले हर्जाने की रकम कर के दायरे में आती है। इस मुआवजा राशि को कर्मचारी का वेतन माना जाता है और इस पर उसकी आयकर […]
एक अच्छी बीमा पॉलिसी के साथ पर्याप्त आपात कोष भी रखें
जनरल इंश्योरेंस काउंसिल (जीआईसी) के कोविड से संबंधित दावों के आंकड़े संकेत देते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के पास स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी है तो इस बात के ज्यादा आसार हैं कि उसे अपनी बीमा कंपनी की तरफ से दावे का भुगतान किया जाएगा। हालांकि भुगतान की जाने वाली राशि उसके दावे से कम हो […]
कोविड मरीजों के पास कर्ज के क्या हैं विकल्प?
अगर आपके पास स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी है तब भी आपको इलाज के लिए अस्पताल जाते समय काफी मात्रा में नकद रुपये की जरूरत पड़ेगी। इसकी वजह है कि आमतौर पर बीमा कंपनी की तरफ से कैशलेस इलाज के लिए हरी झंडी मिलने में कुछ समय लग ही जाता है। इस बीच, अस्पताल आपको कुछ नकदी […]
कोविड के बीच अरुणा मध्यम सिंचाई परियोजना का कार्य जारी
अरुणा नदी के ऊपर अरुणा मध्यम सिंचाई परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इससे 17 गांवों को नहर द्वारा पानी दिया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के बावजूद महाराष्ट्र की सिंचाई परियोजना का काम पूरे जोर-शोर से जारी है। महाराष्ट्र में परियोजना स्थल पर मजदूरों के रहने और खाने की व्यवस्था है जिस कारण […]
यात्रियों के लिए कोविड जांच पर राज्यों के जोर देने से बढ़ी रेलवे की उलझन
पिछले हफ्ते बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब पता चला कि महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों का कोविड-19 जांच किया जा रहा है। जांच से बचने के लिए यात्रियों का वहां से भाग निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब फैला। इसके बाद यात्रियों के ऐसे व्यवहार पर […]
‘निगरानी सूची में डालने में तर्क नहीं’
वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका द्वारा भारत को करेंसी मैनिपुलेटर निगरानी सूची में रखना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नीतिगत फैसले में अतिक्रमण है। उन्होंने कहा, ‘व्यक्गित रूप से मुझे इसके पीछे की तार्किकता या आर्थिक तर्क समझ में नहीं आ रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय बैंक का यह अधिकार […]
कोविड-19 की दवा व उपकरणों पर छत्तीसगढ़ ने मांगी कर छूट
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर रेमडेसिविर इंजेक्शन, कोविड-19 टीके, हाइड्रोक्लोरोक्वीन टैबलेट, वेंटिलेटर और ऑक्सीमीटर सहित जीवन रक्षक दवाओं और उपकरणों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से छूट दिए जाने की मांग की है। पत्र में देव ने सीतारमण से अनुरोध किया है […]
