सुधार को नया खतरा
वर्ष 2020-21 में अप्रत्यक्ष कर संग्रह के प्रारंभिक आंकड़े केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को जारी किए गए। आंकड़े बताते हैं कि बीते कुछ महीनों से अर्थव्यवस्था अपेक्षा से कहीं बेहतर गति से सुधर रही है। वर्ष के दौरान अप्रत्यक्ष कर संग्रह गत वर्ष के वास्तविक संग्रह की तुलना में 12.3 फीसदी बढ़ा। इसमें वस्तु एवं […]
प्रवासी मजदूरों की वापसी से दिलचस्प होंगे उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव
स्वतंत्र भारत का संभवत: सबसे बड़ा प्रवासी संकट 2020 की पहली छमाही में देखा गया जब लॉकडाउन लगाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश में अनुमानत: 40 लाख कामगार वापस लौटे थे। अब महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली सहित प्रमुख औद्योगिक राज्यों में महामारी की दूसरी लहर का असर व्यापक तौर पर देखने को मिल रहा है, […]
सीबीएसई: 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा स्थगित
केंद्र सरकार ने देश भर में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है जबकि 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में केंद्रीय […]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हुए कोरोना संक्रमित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा ‘शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’ उन्होंने कहा ‘मैं स्व-पृथकवास में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णत: पालन कर रहा […]
अस्पतालों पर बेड के लिए बढ़ता दबाव
देश के प्रमुख शहरों, विशेष रूप से दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में बढ़ते कोविड-19 के दैनिक मामलों से न केवल अस्पतालों के बुनियादी ढांचा चरमराने लगा है बल्कि इसका कोविड से इतर बीमारियों के इलाज पर भी असर पड़ रहा है। वेंटिलेटर वाले और बिना वेंटिलेटर वाले इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) के बेड लगभग […]
मुंबई एक बार फिर खामोशी की चादर ओढऩे को तैयार
मुंबई शहर एक बार फिर खामोशी का चोला ओढऩे को तैयार हो गया है। करीब एक साल पहले पूरी दुनिया कोविड-19 की चपेट में आई थी और भारत में भी यह बीमारी रोकने के लिए लॉकडाउन लगाना पड़ा था। मुंबई एक बार फिर उन्हीं हालात से रूबरू होने जा रहा है और यहां के बाशिंदों […]
कच्चे माल की कमी कोवैक्सीन के लिए चुनौती
हैदराबाद की टीका बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक कोवैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने की कोशिश में लगी है मगर सूत्रों ने बताया कि उसे टीके में इस्तेमाल होने वाले एडजुवेंट की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। एडजुवेंट का इस्तेमाल आम तौर पर टीके में प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है। मामले की जानकारी […]
इन्फोसिस का मुनाफा बढ़ा, करेगी पुनर्खरीद
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस के वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहे। कंपनी का मुनाफा इस दौरान पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 17.5 फीसदी बढ़कर 5,076 करोड़ रुपये रहा लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 2.3 फीसदी की कमी आई। कंपनी का राजस्व चौथी […]
पाबंदी से कारखाने होंगे बंद!
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने नए नियम और कई पाबंदियां लगाई हैं। इससे राज्य में अगले 15 दिन तक करीब आधी विनिर्माण इकाइयों पर ताला जड़ सकता है। इन इकाइयों में घरेलू उपकरण और परिधान बनाने वाली इकाइयां भी शामिल हैं, जो गैर-आवश्यक श्रेणी में आती हैं। […]
पाइन लैब्स की हुई फैव
यूनिकॉर्न फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स ने करीब 4.5 करोड़ डॉलर के एक सौदे के तहत दक्षिणपूर्व एशिया में तेजी से उभरते उपभोक्ता फिनटेक प्लेटफॉर्म फैव का अधिग्रहण किया है। मलेशिया की कंपनी फैव रेस्तरां एवं खुदरा विक्रेताओं को क्यूआर भुगतान एवं लॉयल्टी कैशबैक की सुविधा उपलब्ध कराती है। इसने 2016 से अब तक दक्षिणपूर्व एशिया […]
