गुयाना से आएगा कच्चा तेल
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) कच्चे तेल की खरीद के स्रोतों में निरंतर विविधता लाने के लिए शीघ्र ही गुयाना से कच्चे तेल की एक खेप खरीद सकती है। मामले के जानकार मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक यह सौदा प्रतिस्पर्धी कीमतों पर है और भारतीय रिफाइनरों के लिए कच्चे तेल के विविध स्रोतों की रणनीति के […]
ऑटो डेबिट असफलता में आई गिरावट
खुदरा ग्राहकों के आवर्ती भुगतानों में मार्च महीने में कम चूकें नजर आई हैं। इसमें ऋण किस्तें, बीमा प्रीमियम आदि शामिल हैं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च में संख्या के लिहाज से सभी ऑटो डेबिट लेनदेनों के 32.76 फीसदी असफल रहे। संपूर्ण संदर्भ में देखें तो 9.204 […]
युद्ध पोतों को रडार की जद से बचाने पर काम कर रही एमएसएमई
ज्यूस न्यूमेरिक्स नाम की एक एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम) को इस साल बेंगलूरु में आयोजित एयरो इंडिया 2021 के दौरान युद्धपोतों को रडार से बचाने वाला सिम्युलेशन सॉफ्टवेयर बनाने के लिए आईडेक्स (इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस) चैलेंज का विजेता घोषित किया गया तो ज्यादा आश्चर्य नहीं हुआ। पुणे की ज्यूस न्यूमेरिक्स पहले से […]
आंध्र प्रदेश कृत्रिम मेधा से बिजली लागत घटा रहा
पिछले साल जब देश ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से जूझना शुरू किया था, तब आंध्र प्रदेश की बिजली पारेषण कंपनी-ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ आंध्र प्रदेश (एपीट्रांसको) ने राज्य में बिजली की बढ़ती लागत कम करने के लिए एक नया तरीका अपनाया था। बिजली क्षेत्र की लागत में 80 प्रतिशत अंश खुले बाजार से बिजली खरीद का […]
डिजिटल दस्तावेज सत्यापन का चलन
कोविड-19 महामारी की वजह से डिजिटल सेवाओं पर काफी जोर बढ़ा है और यहां तक कि पारंपरिक कारोबार और शिक्षा से जुड़े काम भी अब ऑनलाइन ही चल रहे हैं। हालांकि इसमें एक अनदेखा पहलू दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया ही रही है जो अब तक ऑनलाइन नहीं होता था। इसके लिए दस्तावेजों के साथ […]
रिटायरमेंट बाद ईपीएफ ब्याज पर कर, आंशिक निकासी की मंजूरी नहीं
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने घोषणा की है कि वर्ष 2020-21 में भी ईपीएफ पर ब्याज की दर 8.5 फीसदी ही रहेगी। उससे पिछले वित्त वर्ष में भी इस पर 8.5 फीसदी की दर से ही ब्याज दिया गया था। इस तरह सरकार के समर्थन वाली जो भी स्थिर आय योजनाएं अभी चल रही […]
एनपीएस निवेश प्रबंधन फीस बढ़ी मगर दिक्कत नहीं
पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के पेंशन कोष प्रबंधकों (पीएफएम) को निवेश प्रबंधन शुल्क में बढ़ोतरी करने यानी पहले से ज्यादा शुल्क वसूलने की इजाजत दे दी है। हरेक श्रेणी के लिए शुल्क का नया ढांचा 1 अप्रैल से लागू हो गया है। इस ढांचे में दिए गए […]
बीमा कंपनी ने की ना… तो अपनाइए समूह बीमा
जीवन बीमा पॉलिसी खरीदना इस समय बहुत मुश्किल हो गया है। उद्योग से जुड़े लोग बता रहे हैं कि महामारी के दौरान हुए घाटे की भरपाई के लिए कई बीमा कंपनियां प्रीमियम भी बढ़ा रही हैं। साथ ही अंडरराइटिंग के नियम भी सख्त किए जा रहे हैं। पॉलिसीएक्स डॉट कॉम के मुख्य कार्याधिकारी एवं संस्थापक […]
बदल रहा है देश का कारोबारी परिदृश्य
बीते 15 वर्षों में दुनिया भर में आर्थिक गतिविधियां और परिसंपत्ति निर्माण गैर सूचीबद्ध क्षेत्र की ओर स्थानांतरित हुआ है। विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक सकल घरेलू उत्पाद में अहम वृद्धि के बावजूद दुनिया भर में सूचीबद्ध कंपनियों का आंकड़ा 2006 से नहीं बदला है। जबकि इससे पहले के 20 वर्षों में इनकी तादाद […]
भारतीय यूनिकॉर्न स्टार्टअप के मिथक और उनका जादू
बीते सप्ताह का हर दिन स्टार्टअप की दुनिया के लिए सुखद और यादगार रहा। इस दौरान बहुत कम अंतराल में छह इंटरनेट आधारित कंपनियों ने यूनिकॉर्न का दर्जा प्राप्त किया। यानी इन कंपनियों का मूल्यांकन एक अरब डॉलर का स्तर पार कर गया। इस बात का जोरशोर से जश्न भी मनाया गया। इसमें यही संदेश […]
